Newsमध्य प्रदेशसीहोर

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के प्रयास के बाद पांच साल से फिल्टर प्लांट में जमा कचरा हुआ साफ

आरंभ होगी क्षेत्रवासियों को पानी की सप्लाई, फिल्टर प्लांट से 10 ट्राली गंदगी निकाली गई, एक दर्जन कर्मचारी जुटे थे सफाई कार्य में

सीहोर। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से शहर के कई वार्डों में पानी की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित थी, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के प्रयास से लगातार तीन दिनों तक जारी नगर पालिका के अमले ने दिन-रात एक करके पांच साल से जमा गंदगी को साफ किया है। इस दौरान मौके पर दमकल की गाड़ी भी लगाई थी। पार्वती नदी स्थित काहिरी बंधान पर बने फिल्टर प्लांट की सफाई का काम पूर्ण गया है। इसमें काफी मिट्टी की गाद जमा हो गई थी। प्लांट की सफाई में तीन दिन लगे। अब रविवार से क्षेत्रवासियों को पानी सप्लाई बहाल हो सकेगी। बारिश के बाद इसकी सफाई कराना बहुत जरूरी हो जाता है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्लांट की सफाई में लगभग तीन दिन का समय लगा। नपा के एक दर्जन कर्मचारियों ने प्लांट के अंदर उतर कर सफाई की। सफाई दौरान कीचड़ व कंजी निकाली गई। सफाई के दौरान नपा की फायर ब्रिगेड से पानी का उपयोग कर पांच साल से जमा कीचड़ आदि को निकाला है। जिससे शहरवासियों को शुद्ध पानी मिल सके। शहर में तीन जगहों से पानी की सप्लाई की जाती है। पार्वती नदी पर बने बंधान के अलावा जमोनिया और भगवानपुरा तालाब से भी पानी की सप्लाई की जाती है। काहिरी पर बने फिल्टर प्लांट में काफी मात्रा में मिट्टी जमा हो चुकी थी। इस गाद को साफ कराने के लिए सप्लाई को बंद कर दिया था। वर्तमान में काहिरी से ही शहरवासियों को पेयजल सप्लाई की जाती है। नगर पालिका के अमले द्वारा फिल्टर प्लांट की सफाई कार्य पूर्ण हो गया है। जिससे अब निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई होती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.