
रेहटी। मां नर्मदा के परम भक्त, सेवक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा रिकार्ड 90 दिनों में पूरी की। इसके बाद अब मां नर्मदा का विशाल भंडारा भी रखा गया है। भंडारे का आयोजन उनके निज निवास सलकनपुर-इटारसी में 22 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस आयोजन में राजनीतिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों की कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी। इनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता नकुलनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल सहित अन्य प्रमुख नेता हैं। भंडारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
पहली बार एक साथ उतरेंगे दो हेलीकाप्टर-
विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ द्वारा मां नर्मदा भंडारा कार्यक्रम में एक साथ दो हेलीकाप्टर उतरेंगे। संभवतः बुधनी विधानसभा में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब कोई कार्यक्रम में दो हेलीकाप्टर एक साथ उतरेंगे। उनके निज निवास पर भी दो हेलीपेड बनाए गए हैं। तीसरे हेलीपेड की भी अनुमति ली गई है। एक हेलीकाप्टर नकुलनाथ का उतरेगा तो वहीं दूसरे हेलीकाप्टर में भी दिग्गज नेता पहुंचेंगे।
अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का भ्रमण-
कांग्रेस नेताओं के तय शेड्यूल के बाद एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया है। फिलहाल दो हेलीपेड की अनुमति मिल चुकी है और तीसरे हेलीपेड के लिए भी अनुमति ली जा रही है। बताया जा रहा है कि तीसरा हेलीकाप्टर भी यहां पर उतर सकता है। प्रदेश के अलावा दिल्ली से भी कांग्रेस के नेताओं का आगमन यहां हो रहा है।
’शिव’ को भी दिया ’हनुमान’ ने आमंत्रण-
ये दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल-