Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा के बाद भंडारे का आयोजन, शामिल होंगी कई दिग्गज हस्तियां

- कांग्रेस नेता एवं नर्मदा भक्त-सेवक विक्रम मस्ताल शर्मा ने की सभी क्षेत्रवासियों से भंडारे में शामिल होने की अपील

रेहटी। मां नर्मदा के परम भक्त, सेवक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा रिकार्ड 90 दिनों में पूरी की। इसके बाद अब मां नर्मदा का विशाल भंडारा भी रखा गया है। भंडारे का आयोजन उनके निज निवास सलकनपुर-इटारसी में 22 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस आयोजन में राजनीतिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों की कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी। इनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता नकुलनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल सहित अन्य प्रमुख नेता हैं। भंडारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
पहली बार एक साथ उतरेंगे दो हेलीकाप्टर-
विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ द्वारा मां नर्मदा भंडारा कार्यक्रम में एक साथ दो हेलीकाप्टर उतरेंगे। संभवतः बुधनी विधानसभा में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब कोई कार्यक्रम में दो हेलीकाप्टर एक साथ उतरेंगे। उनके निज निवास पर भी दो हेलीपेड बनाए गए हैं। तीसरे हेलीपेड की भी अनुमति ली गई है। एक हेलीकाप्टर नकुलनाथ का उतरेगा तो वहीं दूसरे हेलीकाप्टर में भी दिग्गज नेता पहुंचेंगे।
अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का भ्रमण-
कांग्रेस नेताओं के तय शेड्यूल के बाद एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया है। फिलहाल दो हेलीपेड की अनुमति मिल चुकी है और तीसरे हेलीपेड के लिए भी अनुमति ली जा रही है। बताया जा रहा है कि तीसरा हेलीकाप्टर भी यहां पर उतर सकता है। प्रदेश के अलावा दिल्ली से भी कांग्रेस के नेताओं का आगमन यहां हो रहा है।
’शिव’ को भी दिया ’हनुमान’ ने आमंत्रण-
कांग्रेस नेता एवं नर्मदा भक्त-सेवक विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी भंडारे कार्यक्रम का आमंत्रण दिया है। हनुमानजी ने केंद्रीय मंत्री के निवास पहुंचकर उन्हें आमंत्रण दिया। हालांकि फिलहाल उनके आगमन को लेकर अब तक कोई स्थिति साफ नहीं हुई है, लेकिन 22 मार्च को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि वे इटारसी भी आ सकते हैं। उनके अलावा बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित क्षेत्र के अन्य भाजपा नेताओं को भी आमंत्रण दिया गया है।
ये दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल-
पूर्व सांसद नकुलनाथ, एआईसीसी सचिव सत्यनारायण पटेल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक प्रियव्रत सिंह, विधायक पंकज उपाध्याय, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक देवेंद्र पटेल सिलवानी, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास, संजू शर्मा, विधायक रजनीश सिंह, विधायक आरके दोगने, पूर्व मंत्री विधायक सचिन यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, रवि जोशी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, वरिष्ठ नेत्री शोभा ओझा, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, एनएसयूआई के आशुतोष चौकसे, साधु-संतों सहित कई प्रबुद्धजन भी आयोजन में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo priljubljene lokale, vendar takšni nasveti ne ustrezajo vsakomur. Pri izbiri restavracije je zato smiselno temo podrobneje preučiti. Iščeš recept za solato s šunko? Najpogostejša napaka je, da zelenjavo predolgo kuhamo, zato izgubi okus in hranila. Raje jo na hitro podušimo ter začinimo z zelišči in kančkom limone.