Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अग्निवीर भर्ती: एक अप्रैल तक पंजीकरण का मौका

सीहोर। देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए बिगुल फूंक दिया है। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं का चयन पारदर्शी ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे। पंजीकरण के बाद भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 01 जून से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा की सटीक तारीखों की घोषणा आने वाले समय में पोर्टल पर ही की जाएगी।
इन जिलों के युवाओं को मिलेगा अवसर
यह भर्ती रैली विशेष रूप से मध्य प्रदेश के चुनिंदा जिलों के स्थायी निवासियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें सीहोर के अलावा भोपाल, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर और पांढुर्ना सहित अन्य अधिसूचित जिलों के युवा भाग ले सकेंगे। सेना ने स्पष्ट किया है कि पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और अभ्यर्थियों को इसे स्वयं सावधानीपूर्वक भरना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button