Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

भैरूंदा स्थित खाटूश्याम मंदिर में चल रहा अंखड रामायण पाठ, मंडलों ने दी प्रस्तुति

सीहोर। जिले के भैरूंदा स्थित खाटूश्याम मंदिर में 24 घंटे के अंखड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान रामायण मंडलों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। 24 घंटे का रामायण पाठ संुदरकांड प्रारंभ के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया गया। इस दौरान सुंदरकांड समिति के सदस्यों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। अंखड रामायण पाठ का शुभारंभ शनिवार को सुबह 8 बजे हुआ। दिनभर भक्तों ने आकर रामायण पढ़ी। इसके बाद शाम को आरती के बाद रामायण मंडलों ने भी प्रस्तुति दी।
भैरूंदा में इंदौर रोड पर गोकुलधाम कॉलोनी में भव्य खाटूश्याम मंदिर है। यहां पर हनुमान मंदिर एवं भव्य शिव मंदिर का भी निर्माण कराया गया। प्रत्येक एकादशी पर यहां पर जौत जलाई जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित होते हैं। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को यहां पर सुंदरकांड समिति द्वारा सुंदरकांड भी किया जाता है। सुंदरकांड की शुरूआत 15 मार्च 2024 को की गई थी। 15 मार्च 2025 को एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यहां पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसके अलावा श्रावण मास में शिव मंदिर में प्रत्येक दिन अभिषेक, पूजन होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Vale la pena approfondire strategie e strumenti per farlo crescere. sembra vicino il picco delle tempeste magnetiche D'estate cosa evitare dopo l'impianto dentale Quasi tutti trascurano la coerenza della voce: mantenere un tono personale aiuta il blog a risultare credibile nel tempo.