Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर जिले के अमलाहा पीएचसी एवं दोराहा सीएचसी को कायाकल्प अवॉर्ड

जिले की 12 स्वास्थ्य संस्थाओं को एनक्यूएएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उप मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री ने किया सम्मानित

सीहोर। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने स्वर्ण जयंती सभागार नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी भोपाल में वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के कायाकल्प, एनक्यूएएस, मुस्कान एवं लक्ष्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं को सम्मानित किया। उन्होंने इन लक्ष्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीहोर सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया और सीहोर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने सीहोर जिले के अमलाहा पीएचसी को प्रदेश में प्रथम स्थान पर आने के लिए कायाकल्प अवॉर्ड से सम्मानित किया। इसी प्रकार सीहोर जिले के ही दोराहा सीएचसी को प्रथम रनर-अप के रूप में कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया। एनक्यूएएस में टॉप 10 जिला चिकित्सालयों में सीहोर जिला चिकित्सालय को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिले की 12 स्वास्थ्य संस्थाओं को सम्मानित किया, जिनमें सीहोर जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल आष्टा, सीएचसी दोराहा, जावर, बिलकिसगंज, रेहटी, बुधनी, पीएचसी अमलाहा, दिवाडिया, चकल्दी, कोठरी और एसएचसी खारी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.