
सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा आगामी दिनों में पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी आरक्षण के हक को लेकर एक बड़ा आंदोलन और जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान जिला स्तर से लेकर सीधे पंचायत स्तर तक चलाया जाएगा, ताकि पिछड़े वर्ग के हर नागरिक को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।
यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी राजेश बिंजवा ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी बिंजवा और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती का फूल मालाओं से स्वागत किया।
घोषणाओं की राजनीति करती है भाजपा
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राजेश बिंजवा ने कहा कि पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था, जिसके लिए पूरा समाज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त करता है। आज भी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
श्री बिंजवा ने कहा भाजपा के तीन-तीन मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से रहे, जिनमें उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान सीएम मोहन यादव शामिल हैं। इसके बावजूद पिछड़े वर्ग के वास्तविक विकास की जगह सिर्फ घोषणाओं की राजनीति की गई। प्रधानमंत्री मोदी भी पिछड़े वर्ग के हितों की बात करने के बजाय बंटवारे और राजनीति को धर्म से जोडऩे का काम करते हैं, जबकि कांग्रेस हमेशा दिलों और रिश्तों को जोडऩे की राजनीति करती है।
दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि
बैठक के अंत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की प्रख्यात लोक कलाकार तीजन बाई, पूर्व मंत्री हरिकृष्ण सिंह और युवा कांग्रेस नेता गजराज परमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, ओम वर्मा, विष्णु प्रसाद राठौर, राजाराम बड़े भाई, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, राजेन्द्र वर्मा, रमेश गुप्ता, योगेन्द्र राय, अरुण राय, सुरेश निवारिया, शहाबुद्दीन, सुख सिंह, नरेंद्र खंगराले, केजी बैरागी, विजय उपाध्याय, करण सिंह वर्मा, ताराचन्द यादव, ओम बाबा राठौर, अजय रायकवार, विनीत गोयल, प्रीतम चौरसिया, सुनील दुबे, बृजेश पाटीदार, हर्षदीप राठौर, अरुण मालवीय, कमलेश चांडक, कृपाल वर्मा, हरीश चन्द्र आर्य, भगत सिंह तोमर, नगजीराम यादव, राधे श्याम बगाना, मुश्ताक भाई डोडी, दिनेश मेघानी और ओम प्रकाश वर्मा सहित अनेक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जन उपस्थित थे।