Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भक्ति और उत्साह के साथ मना अन्नकूट महोत्सव, भगवान को लगाए 56 भोग

सीहोर। शहर में बुधवार को आस्था और पारंपरिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कल्याणकारी मां नारायणीधाम समिति के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। न्यू बस स्टैंड स्थित होटल आदिश्री में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत बुधवार सुबह 10.30 बजे से हुई, जो 11.30 बजे तक चली। इस दौरान विप्रजनों के सानिध्य में पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मां नारायणी का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के पश्चात दोपहर 12 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ भाग लेकर ीागवान के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की। आरती के तुरंत बाद भगवान को छप्पन भोग और अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसादी वितरण शुरू किया गया।
दूर दराज से आए गणमान्यजन
डॉ. अशोक पिचोनिया ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पवन बनवारी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक मिलन समारोह समाज को जोडऩे का काम करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू कराते हैं। आयोजन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा शामिल हुए। इसके साथ ही इंदौर से भी कई प्रमुख समाजजन और अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर विशेष रूप से दिनेश पिचोनिया इंदौर, कमल पारोलकर इंदौर, सुरेश तंवर इंदौर, कमलेश परमार, विनोद मालवीय, डॉ. अजय वर्मा और डॉ. विजेंद्र जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button