Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

श्रीजी हवेली में अन्नकूट महोत्सव की धूम, महिलाओं ने गोवर्धन बनाकर लगाई सामूहिक परिक्रमा

सीहोर। दीपावली के ठीक बाद शहर में अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। खजांची लाइन स्थित श्रीजी हवेली धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनी, जहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस खास मौके पर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने शहर के खजांची लाइन और मुकेरी लाइन में भगवान के भजनों के साथ परिक्रमा लगाई। पर्व की विशेष छटा महिलाओं के सामूहिक अनुष्ठान में देखने को मिली। महिलाओं ने एक स्थान पर एकत्रित होकर गोबर से भगवान गोवर्धन बनाए और विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की। इसके पश्चात सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से परिक्रमा कर सुख.समृद्धि की कामना की।
शाम के समय श्रीजी की हवेली से एक यात्रा भी निकाली गई और गोवर्धन परिक्रमा लगाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में वैष्णव समाजजन शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने अपने पशुओं का शृंगार भी किया। मंदिर में भगवान को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निवास पर भी सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdijo okusni in zdravi recepti zahtevni, vendar pogosto temeljijo na preprostih sestavinah. Zato je vredno temo podrobneje raziskati. češnjevi vareniki se radi Znanci pogosto svetujejo, naj pri kuhanju preprosto sledimo občutku, a to ne deluje vedno. Bolj zanesljivo je izbrati sveže sestavine in z nekaj koraki pripraviti okusen, lahek obrok.