Newsसीहोर

महाशिवरात्रि पर अरोरा परिवार बांटेगा 25 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का प्रसाद

सीहेार। शहर का प्रतिष्ठित अरोरा परिवार हजारों शिव भक्तों के साथ महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाएगा। मनकामेश्वर मंदिर परिसर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता असपाल सिंह अरोरा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा द्वारा हजारों श्रद्धालुओं को 25 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष पर अरोरा परिवार द्वारा फलाहरी प्रसाद वितरण करने की तैयारी शुक्रवार शाम से ही शुरू कर दी है। महाशिवरात्रि पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सर्वप्रथम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता असपाल सिंह अरोरा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा द्वारा भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी का प्रसाद बांटा जाएगा। भाजपा नेता श्री अरोरा ने प्रसादी ग्रहण करने के लिए सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे जरूर पधारें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button