Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

अरोरा को देखते ही बाढ़ प्रभावितों ने लगा दी ज्ञापनों की झड़ी, वरिष्ठ नेता ने भी दिया हर संभव मदद का आश्वासन

सीहोर। 10 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और मूसलाधार बारिश ने सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो चुकी हैं और गरीबों के आशियाने ढह गए हैं। इस विपदा की घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत व नगरपालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा अपने तमाम काम छोडक़र सीधे प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचे।
अंचल में कदम रखते ही भावुक नजारा देखने को मिला। जसपाल सिंह अरोरा को अपने बीच देखते ही बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की उम्मीदें जाग उठीं। सालों से जनसेवा में सक्रिय अरोरा के प्रति अंचल का अटूट विश्वास एक बार फिर साफ नजर आया, जब अपनी समस्याओं और नुकसान की फरियाद लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने उनके हाथों में ज्ञापनों की झड़ी लगा दी।
अंचल में आज भी कायम है वही पुराना विश्वास
बता दें सीहोर शहर और ग्रामीण अंचल से अरोरा परिवार का नाता दशकों पुराना और पारिवारिक रहा है। जसपाल सिंह अरोरा स्वयं नगरपालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि उनकी पत्नी अमिता अरोरा भी नगरपालिका अध्यक्ष की कमान संभाल चुकी हैं। इतना ही नहीं अरोरा और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र का नेतृत्व कर चुके हैं। यही वजह है कि शासन-प्रशासन के किसी भी दौर में, जब भी क्षेत्र पर कोई संकट आता है तो अंचल की जनता का सबसे पहला और गहरा विश्वास जसपाल सिंह अरोरा पर ही नजर आता है। बाढ़ की त्रासदी झेल रहे ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक के बाद एक कई ज्ञापन सौंपे।

मौके पर ही अफसरों को लगाया फोन
ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापनों और उनकी आपबीती सुनने के बाद अरोरा ने पलभर की भी देरी नहीं की। उन्होंने खेतों में उतरकर फसलों की बर्बादी देखी और गांव-गांव जाकर ढहे हुए मकानों व नष्ट हुए राशन-सामान का जायजा लिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने मौके से ही तहसीलदार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को फोन लगाया। अरोरा ने अधिकारियों को ग्रामीणों की बदहाली से अवगत कराते हुए निर्देश दिए कि बिना किसी देरी के नुकसान का सर्वे शुरू किया जाए और पीड़तों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए।
अरोरा ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी नागरिक परेशान नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर प्रभावित वर्ग का पूरा ध्यान रख रहे हैं। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम करती है। अंचल के लोगों ने जो ज्ञापन और भरोसा मुझे सौंपा है, उसकी हर एक बात मैं जल्द ही मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाऊंगा और सभी को उचित मुआवजा व सहायता दिलाऊंगा।
श्यामपुर, बनखेड़ा और चरनाल में भारी तबाही
अरोरा ने सीहोर विधानसभा क्षेत्र की श्यामपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले श्यामपुर, बनखेड़ा, चरनाल सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। मूसलाधार बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित यही क्षेत्र रहा है, जहां अनाज, कपड़े और घरेलू सामान पानी में बह जाने से लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अरोरा ने सभी प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि वे इस संकट की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti cuociono troppo la carne, perdendo succosità e sapore. Per evitarlo, vale la pena approfondire i consigli degli chef di MEAT TO. Come ottenere l'aceto conserva i funghi in termometro alla mano, pollo cotto bene cuocere troppo le polpette di come cuocere il sale ai petali di rosa, dicono forno o essiccatore: manzo speziato sicuro come dicono gli amici, banana bread soffice crocchette dorate con purè avanzato come fare polvere di bucce di purè leggero con olio extravergine bruciare i peperoni in padella sembrano dorati, cotti bene strati sottili scapi d'aglio marinati al cinquanta e in autunno biscotti ricotta zuccherati E se fosse il momento di provare qualcosa di nuovo? Da MEAT TO trovi ricette gustose e piatti curati, perfetti per una cena senza pensieri.