Newsआष्टामध्य प्रदेशसीहोर

आष्टा: कपड़ा एवं रेडिमेड व्यापारी संघ के चुनाव संपन्न, आलोक आर्य को बनाया अध्यक्ष

आष्टा। सीहोर जिले के आष्टा नगर में कपड़ा एवं रेडिमेड व्यापारी संघ द्वारा नववर्ष के मौके पर मिलन समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें आलोक आर्य को सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ संरक्षक बाबूलाल आर्य ने की। इस दौरान बाबूलाल टेलर, मनोहर जायसवाल, सोभालसिंह ठाकुर पूर्व अध्यक्ष, दिनेश जैन सहारा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संघ के सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। संघ द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी बाबूलाल आर्य, सुरेश नामदेव, महेश माहेश्वरी, बाबूलाल टेलर सभी ने आपस में सर्वसम्मति बनाकर आलोक आर्य की संघ के अध्यक्ष के रूप में घोषणा की। पूर्व अध्यक्ष दिनेश जैन के कार्यकाल पूर्ण होने पर चंद्रभान चंदनानी, बसंत माहेश्वरी, हरिओम टेलर, हुकुमचंद्र मेहता, राजेश मेवाड़ा, राहुल डाबी द्वारा साफा बांधकर, शाल श्रीफल भेंटकर विदाई दी गई। कोषाध्यक्ष बसंत सुराणा द्वारा आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, साथ ही नए सदस्यों को संघ की नाम प्लेट वितरित कर सम्मान किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष श्री आर्य को संरक्षक गोपाल टेलर, विजय देशलेहरा, कैलाश दादू, कैलाश मेहता, मनोहर जायसवाल, महेश माहेश्वरी, देवानंद भोजवानी, जगदीश मकोडिया, पुष्पेंद्र उपाध्याय, बसंत सुराना, ललित सेठिया, सुरेंद्र पोरवाल, विनय आर्य, मनोज साहू, राहुल राठौर, प्रेम जायसवाल, महेश जाट, राजेश जैन, ललित परमार, मोहित जैन, कपिल नायक, राकेश आर्य, मनीष साधवानी, नंदकिशोर जसाठी, मुकेश सुराणा, ललित टेलर, माखनलाल परमार, कुशल खत्री, नरेंद्र परमार, प्रेम डाबी, मनोज टेलर, चेन सिंह जायसवाल सहित अन्य उपस्थित सदस्यों ने बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र पोरवाल और विनय आर्य द्वारा किया गया। अंत में आभार देवानंद भोजवानी द्वारा प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button