Newsआष्टासीहोर

आष्टा विधायक ने दी ग्रामीणोें को करोड़ों की सौगात, बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

आष्टा। विधानसभा चुनाव से पहले विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ग्रामीण क्षेत्रों कोे विकास की सौगातें देेने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम भौंरा को 6 करोड़ 40 लाख के निर्माण कार्योें की सौगात दी है। इसमें 6 करोड़ की लागत से ग्राम भौंरा से कुंडीखाल मार्ग का निर्माण कार्य होगा, वहीं 30 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कराया जाएगा। 10 लाख की लागत से स्टाप डेम निर्माण कार्य होगा भी होगा। इसको लेकर विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने भूमिपूजन भी किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कई जनहितैषी योजनाओं चलाई जा रही है। भाजपा सरकार ने जहां कई योजनाएं शुरू की तोे कांग्रेस की 15 माह की सरकार ने इन जनहितैषी योजनाओ को ही बंद कर दिया था। इसके बाद प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनते ही शासन की योजनाएं पुन शुरू करवाई गईं। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू करके बहनों को सशक्त एवं मजबूत बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में प्रतिमाह बहनोें को एक हजार रूपए दिए जा रहे थेे, लेकिन अब जल्द ही बहनों के खातों में 1250 रूपए की राशि पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर गोपालसिंह, मान सिंह इलाही किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, जीवनसिंह मंडलोई जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सुनील परमार मंडल अध्यक्ष, राजेन्द्रसिंह केशव मंडल अध्यक्ष, हरिसिंह ढाकनी, ऐलम सिंह परमार, यशवंतसिंह ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, पिंटू बजाज, विष्णु परमार, ज्ञानसिंह ठाकुर सरपंच, जीतेन्द्र सिठोरिया, अनारसिंह रणवा, राकेश परमार, नेपाल सरपंच, अजय गब्बर, देवेन्द्र ठाकुर अजय ठाकुर, लखन जामलिया, राहुल राजपूत, गुड्डू जी, दिनेश सोनी, लोकेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, हरेन्द्र, योगेश परमार, हरिओम परमार, मेहरवानसिंह ठेकेदार, प्रधुम मंडलोई, अजय मालवीय सहित भाजपा नेताा, कार्यकर्ता एवं आमजन भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button