Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

अश्विनी का हुुआ सिविल जज में चयन, समाजजनों ने किया सम्मान

रेहटी। बुदनी विधानसभा के गोपालपुर की बेटी अश्विनी गहलोत ने अपने क्षेत्र, परिवार सहित मध्यप्रदेश का नाम भी रोशन किया है। दरअसल अश्विनी गेहलोत का मप्र राज्य सिविल जज की परीक्षा में चयन हुआ है। अब वह न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठकर लोगों कोे न्याय दिलाएंगी। बेटी की इस उपलब्धि पर जहां अश्विनी के पिताजी राजेश गहलोत सहित परिवार गदगद हैैं तो वहीं पूरा जूना गुजराती दर्जी समाज भी समाज की बेटी की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है। यही कारण हैै कि समाज की बेेटी का जगह-जगह स्वागत सत्कार भी हो रहा है। इसी स्वागत की कड़ी मेें अश्विनी गेहलोत के रेहटी नगर आगमन पर जुुगल किशोर सिसौदिया के आवास पर भव्य अगवानी की गई। इस दौैरान नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेेल, शहर केे व्यवसायी एवं समाजसेवी मनीष माहेश्वरी, जुगल किशोर सिसौदिया, धीरज माहेश्वरी, विनीत माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या मेें समाज की महिलाओें, बेटियों, बुजुर्गों ने बेटी अश्विनी गेहलोत का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तोे वहीं इस उपलब्धि पर सभी ने बधाई भी दी। अश्विनी गेहलोत ने भी सभी को विश्वास दिलाया कि वह समाज का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी औैर ज्यादा से ज्यादा लोगोें को न्याय दिलाएंगी, ताकि लोग परेशान न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.