Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी उपचुनाव का रण… गांव-गांव में भाजपा नेताओं का दौरा, कर रहे जनसंपर्क, बैठा रहे जातिगत समीकरण

- मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री ले रहे सभाएं, मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक कर रहे जनसंपर्क, संगठन के नेता ले रहे बैठकें

सीहोर। जिले के बुधनी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मैदान में है। 13 नवंबर को मतदान होगा, इससे पहले गांव-गांव, नगर-नगर में भाजपा के नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के लिए जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार दौरा करके जनसभाएं ले रहे हैं तो वहीं इन नेताओं के रोड शो को लेकर भी प्लानिंग है। इस दौरान मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित अन्य नेता भी जनसंपर्क प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंदजी सहित अन्य संगठन के नेता भी मंडलों में पहुंचकर बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। पूरी भाजपा बुधनी के उपचुनाव में जुटी हुई।
हर दिन पहुंच रहे मंत्री, सांसद, विधायक –
बुधनी उपचुनाव में फतह को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान हर दिन बुधनी विधानसभा के गांव-गांव में भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक पहुंचकर जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर लगातार बुधनी विधानसभा के दौरे पर आ रही हैं। गत दिवस वे सलकनपुर मंडल के ग्राम सेमरी, बोरी सहित कई अन्य गांवों मेें पहुंची एवं सभाएं की तो वहीं भैरूंदा में पहुंचकर महिला मोर्चा की बैठक में शमिल हुईं। मंत्री करण सिंह वर्मा, तुलसीराम सिलावट, सांसद आलोक शर्मा, संपत्तिया उइके, विधायक सुदेश राय, गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक विशाल पटेल, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, जसपाल सिंह अरोरा सहित कई अन्य नेता भी बुधनी उपचुनाव में जनसंपर्क कर रहे हैं। पार्टी ने सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस दौरान कई नेता जहां जनसंपर्क, सभाएं कर रहे हैं तो वहीं जातिगत समीकरण के लिए भी पार्टी ने अपने नेताओं को कमान सौंपी है। इस दौरान वे गांव-गांव में पहुंचकर जातिगण समीकरण बैठाने में जुटे हुए हैं।
बुधनी के स्थानीय नेताओं ने भी संभाल रखा है मोर्चा –
इधर बुधनी विधानसभा के स्थानीय नेताओं ने भी मैदान संभाल रखा है। जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय सहित भाजपा के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता आसाराम यादव, गुरु प्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, मारूति शिशिर, राजेंद्र मीना पटेल, प्रेमनारायण मीणा, रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, पुरुषोत्तम यादव, मनोहर लाल माहेश्वरी सहित अन्य नेता भी लगातार जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं।
जसपाल सिंह अरोरा ने किया जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार
सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा में उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार अंतिम चरणों में है। बुधनी में 13 नवंबर को मतदान होगा, इससे पहले भाजपा ने यहां पर पूरा जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी भाजपा प्रत्याषी रमाकांत भार्गव के समर्थन में बुधनी विधानसभा के लाड़कुई, भैरूंदा सहित अन्य स्थानों पर जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याषी रमाकांत भार्गव को वोट देने की अपील की तो वहीं भाजपा सरकार में किए गए कार्यों को भी बताया। भाजपा नेता श्री अरोरा रविवार को बुधनी विधानसभा में पहुंचे। यहां पर उन्होंने लाड़कुई स्थित चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की तो वहीं क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क भी किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा सरकार में किए गए कार्य भी बताए। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के नेता यहां आकर जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं, उन्हें गुमराह कर रहे हैं। वे लोगों के सुख-दुख में तो कभी शामिल नहीं हुए, लेकिन अब वोट मांगने के लिए उनके पास जा रहे हैं। श्री अरोरा ने कहा कि आज का मतदाता समझदार है और उसे पता है कि कौन उनके जीवन को बदलने का कार्य कर रहा है। बुधनी में भाजपा की एकतरफा जीत सुनिष्चित है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भैरूंदा में भी जनसंपर्क किया एवं यहां पर नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की। इस दौरान भाजपा महामंत्री जितेंद्र गौड़, विजेंद्र बुधोलिया, राजेष मिश्रा, राजेंद्र भारती, आसाराम यादव, सेवा यादव, छगन यादव, बबलू सोनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे सभाएं, रोड शो-
उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा में तीन सभाएं करेंगे। इस दौरान उनका रोड शो भी रहेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री सबसे पहले बुधनी विधानसभा के चकल्दी पहुंचेंगे एवं यहां पर सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर चकल्दी मंडल अध्यक्ष शिवनारायण पंवार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री चौहान चकल्दी पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत, सत्कार भी किया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री दोपहर को करीब 1 बजे भैरूंदा पहुंचेंगे। यहां पर बस स्टैंड पर उनकी सभा होगी तो वहीं वे यहां पर रोड शो भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री गोपालपुर में भी सभा करेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा ने भव्य तैयारियां की हैं। यहां बता दें कि बुधनी विधानसभा में प्रचार का अंतिम दिन 11 नवंबर है। इसके बाद शाम 5 बजे से प्रचार-प्रसार थम जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti commettono lo stesso errore: aprono un blog senza definire pubblico e obiettivi. Capire come impostare contenuti e identità personale merita un'analisi più attenta. una bevanda molti dimenticano le visite gratuite 2026 Il consiglio degli amici: coltiva patina bianca, benefici La frutta quotidiana sostiene il cervello E se fosse proprio questo il momento giusto per raccontare la tua esperienza? Un blog personale può diventare uno spazio semplice e autentico, dove raccogliere idee, passioni e piccoli episodi da condividere nel tempo.