Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

प्रदेश भर की लाड़ली बहनों को सीहोर से मिलेगी खुशियों भरी सौगात

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को जिले के आष्टा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में योजना की राशि अंतरित करने के साथ-साथ जिले को 184 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की लाड़ली बहनों के साथ-साथ अकेले सीहोर जिले की 2 लाख 40 हजार 287 लाड़ली बहनों के खाते में 35 करोड़ 39 लाख 32 हजार 500 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।
विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री कुल 184 करोड़ 92 लाख रुपये के कार्यों की घोषणा करेंगे.
लोकार्पण: 115 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से तैयार हो चुके कार्यों का जनता को समर्पण।
भूमिपूजन: 69 करोड़ 60 लाख रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला।
प्रमुख कार्यों की सूची जिन पर लगेगी मुहर
शिक्षा: आष्टा और जावर में भव्य सान्दीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण (लागत लगभग 100 करोड़ रुपये)
स्वास्थ्य एवं सुविधा: मेहतवाड़ा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सिद्दीगंज में उप तहसील कार्यालय भवन।
नदी संरक्षण: पार्वती नदी पर घाट निर्माण और जावर में नेवज नदी का पुनरुद्धार।
आवागमन: आष्टा-शुजालपुर मार्ग से विभिन्न गांवों को जोडऩे वाले मार्ग पर नए पुल का निर्माण।
नए शुरू होने वाले कार्य (भूमिपूजन)
सडक़ें: आष्टा-सिद्दीगंज से धर्मपुरी, हुसैनपुरखेड़ी से पुराना आष्टा और भंवरा से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक नई सडक़ों का निर्माण।
आवास एवं सुरक्षा: पुलिस विभाग के लिए 60 नए आवास गृहों का निर्माण और पार्वती अर्धशहरी पुलिस थाना भवन।
ग्रामीण विकास: पंचायतों में 96 विकास कार्य और 54 सामुदायिक भवनों का निर्माण।
नगर विकास: आष्टा में पपनाश नदी पर नाला निर्माण, सडक़ों का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और वार्ड-14 में नई सब्जी मंडी का विकास।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours en cuisine : chaque restaurant et chaque café a ses propres méthodes. Pour mieux comprendre ces recettes, il vaut la peine d'examiner le sujet plus en détail. Évitez le mauvais rangement des concombres Four chaud, crêpes aux pommes fondantes Un steak brun n'est pas cuit astuces pour sauce miel-piment et conservation au réfrigérateur, concombres marinés express Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette de restaurant ou de café, mieux vaut peser chaque ingrédient, respecter les températures et ajuster l'assaisonnement en fin de préparation.