Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग: जीत के टिप्स देंगे ‘शिवराज’, बैठक से पहले शिकायत

- 24 और 25 मई को आयोजित होगा दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग, पहले सत्र में शामिल होंगे केंद्रीय कृषि मंत्री

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलों में जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीहोर जिले का प्रशिक्षण वर्ग आगामी 24-25 मई को आयोजित होगा। इसमें कार्यकर्ताओं को टिप्स देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर टिप्स देंगे। इधर जिला प्रशिक्षण वर्ग से पहले भाजपा के अंदरखाने कलह भी सामने आई है और इसकी शिकायत भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंची है। सीहोर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में अजा मोर्चा की सोशल मीडिया सह प्रभारी अनिता भंडेरिया ने प्रशिक्षण वर्ग की सूचना में अपना नाम न होने पर प्रदेश कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि इस संबंध में जिला भाजपा द्वारा अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जिला भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों में जुटी हुई है।
जिला मुख्यालय पर आगामी 24 और 25 मई को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर के करीब आधा दर्जन जनपदों और नगरों के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिन्हें संगठन के रीति-नीति और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके पहले सत्र को मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सीहोर आगमन सुबह के सत्र में होगा.। वे भोपाल स्थित अपने निवास से स्मार्ट सिटी पार्क के लिए रवाना होंगे। इसके बाद स्मार्ट सिटी पार्क भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा सीहोर के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह करीब 10.45 बजे सीहोर जिला मुख्यालय पर आगमन होगा। स्थानीय कार्यक्रम के तहत आयोजित बीजेपी के जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। सीहोर से वे विदिशा के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रशिक्षण वर्ग से पहले कलह, शिकवा-शिकायतों को दौर जारी-
इधर सीहोर जिला भाजपा प्रशिक्षण वर्ग से पहले अंदरखानों से कलह भी सामने आई है। हालांकि सीहोर जिला भाजपा में लगातार कलह सामने आ रही है, लेकिन जिला प्रशिक्षण वर्ग से पहले इसकी शिकायत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंची है। दरअसल सीहोर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में अजा मोर्चा की सोशल मीडिया सह प्रभारी अनिता भंडेरिया ने प्रशिक्षण वर्ग की सूचना में अपना नाम न होने पर प्रदेश नेतृत्व के सामने शिकायत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button