Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज का भाजपा नेता अरोरा ने किया स्वागत, हुई राजनीतिक मंत्रणा

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने जिला मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के कद्दावर और वरिष्ठ नेता, सीहोर जिला पंचायत एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने अपने समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री की अगवानी की। श्री अरोरा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच कुछ देर के लिए राजनीतिक मंत्रणा भी हुई।
बता दें सीहोर की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंदौर-भोपाल हाईवे और कार्यक्रम स्थल के बाहर अपने नेता के स्वागत में पलक-पावड़े बिछा दिए। जैसे ही केंद्रीय मंत्री का आगमन हुआ कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ उनका स्वागत किया। श्री अरोरा ने केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर जिला आगमन पर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण चर्चा को आगामी संगठनात्मक और क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है।
संगठन और विकास में रहा है अरोरा का अहम योगदान
बता दें जसपाल सिंह अरोरा भारतीय जनता पार्टी सीहोर के सबसे कद्दावर और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। सीहोर जिला पंचायत के अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को सीहोर के स्वर्णिम विकास काल के रूप में याद किया जाता है। शहर और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे, सडक़ों और जनहित के अनेक विकास कार्यों में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके साथ ही वे लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अपनी सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Comment retrouver chez soi les saveurs d'un bon restaurant ou d'un café ? Quelques recettes expliquées en détail méritent d'être étudiées pour mieux en maîtriser les secrets. conseils des proches contre une soupe trop épaisse À première vue, une assiette bien composée semble presque évidente. Pourtant, en cuisine, l'équilibre repose sur des gestes précis, des produits frais et des proportions soigneusement maîtrisées.