Newsमध्य प्रदेशराजनीतिकसीहोर

सीहोर आईं प्रवासी विधायक को भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने दिलाया जीत का भरोसा

- पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल अमीता अरोरा के निवास पर पहुंची यूपी की विधायक पूनम संखवार, हुई चर्चा, किया सम्मान

सीहोर। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से दौरा कर रहीं उत्तरप्रदेश की विधायक पूनम संखवार शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल अमीता अरोरा के निवास पर पहुंची। इस दौरान अरोरा दंपत्ति ने उनकी अगवानी की एवं सम्मान भी किया। दोनों नेताओं के बीच में कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने यूपी की विधायक पूनम संखवार को भाजपा की जीत का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि सीहोर विधानसभा सीट से टिकट किसी को भी मिले, सब मिल-जुलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सहित सीहोर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार विकास के कई आयाम रच रही है। हर कोई भाजपा केे विकास कार्यों एवं जनहितेषी योजनाओं से खुश हैं। श्री अरोरा ने आश्वस्त किया है कि सीहोर विधानसभा क्षेत्र का हरएक कार्यकर्ता भाजपा का ईमानदार कार्यकर्ता है और पार्टी के लिए अपनी जान तक भी दे सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी हैै और हरएक कार्यकर्ता को उसका सम्मान मिलता है। श्री अरोरा ने यूपी की विधायक पूनम संखवार से सीहोर विधानसभा क्षेत्र कोे लेकर उन्हें पूरी तरह आश्वस्त रहने की बात भी कही है। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित नगर पालिका के पार्षदगण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर यूपी की विधायक पूनम संखवार का शाल, गुलदस्ता देकर सम्मान भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button