Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भाजपा विधायक को रास नहीं आया सीएम के हाथों का भूमिपूजन, अब खुद कर दिया

सीहोर। जिले के आष्टा में सीएम राइज स्कूल का दोबारा से भूमिपूजन कर दिया गया। ये भूमिपूजन पूर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 अक्टूम्बर को प्रदेश के 69 स्कूलों का एकसाथ वर्चुवल तरीके से किया था। आष्टा के स्थानीय विधायक रघुनाथ मालवीय ने अपना श्रेय लेने के चक्कर में दोबारा से भूमि पूजन करवाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 अक्टूम्बर को प्रदेश के करीब 69 सीएमराइज स्कूल का इंदौर से सीधे प्रसारण के माध्यम से वर्चुवल भूमि पूजन किया था, जिसका बाकायदा शिक्षा विभाग से पत्र जारी कर स्कूलों को निर्देशित किया गया था कि इस आयोजन में क्या-क्या किया जाना है। उसी कड़ी में आष्टा उत्क्रष्ट विद्यालय जो सीएमराइज स्कूल में शामिल किया है। इसमें भी समस्त निदेर्शों का पालन किया गया था। इसमें जिले से लेकर ब्लाक तक के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण भेजा गया था। साथ ही सेकड़ो की संख्या में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया था, किन्तु अब पुन: सीएम राइज स्कूल का भूमि पूजन स्थानीय विधायक रघुनाथ मालवीय व जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने आनन-फानन में स्कूल प्राचार्य को निर्देशित कर एक बड़ा आयोजन दोबारा से करवा दिया। इसमें सरकारी राशि का भी उपयोग किया गया। राशि को बर्बाद भी किया गया। उक्त सीएम राइज भवन करीब 12 एकड़ में निर्मित होगा, जिसका ठेका बिहार की कम्पनी ने लिया है। इसके पहले फेज में 52 करोड़ 20 लाख की लागत आएगी। इसमें नर्सरी से पांचवी एवं छठवीं से 12वीं क्लास तक के कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
अब टेंडर हुए, इसलिए किया भूमिपूजन : विधायक
इस मामले में विधायक रघुनाथ मालवीय ने कहा कि पहले इसके टेंडर नहीं हुए थे, लेकिन अब टेंडर हो गए हैं। इसके लिए फिर से भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से भी अनुमति मांगी थी। इधर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि 29 अक्टूबर को आए निर्देशों का पालन करते हुए एक बार भूमि पूजन करवा दिया था, लेकिन दूसरे बार विधायकजी के निर्देशों के पालन में एक बार फिर से भूमिपूजन किया गया है। कम दिनों में तैयारी के कारण इसमें ज्यादा लोगों को आमंत्रित भी नहीं कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Независимо дали сте опитен готвач или начинаещ, в кухнята винаги има място за нови идеи и хитрости. Лесни рецепти и съвети за приготвяне на вкусни ястия могат да направят готвенето истинско удоволствие. А ако сте любители на градинарството, полезни статии за отглеждане на зеленчуци и плодове ще ви вдъхновят да създадете собствена градина. С малко креативност и желание, можете да превърнете ежедневието си в по-вкусно и цветно приключение. Защо да не унищожавате жълтурчетата, а да ги Как да почистите мръсната качулка за няколко Лабораторно отглежданите водорасли осигуряват витамин B12 В градината всяка капка вода е ценна, затова е добре да знаеш как да я използваш разумно. Можеш да събираш дъждовна вода в бидони или да инсталираш капково напояване, което ще спести ресурси и време. В кухнята пък, опитай да добавиш пресни подправки от градината в любимите си ястия – те придават уникален вкус и аромат. Не забравяй, че малките трикове в ежедневието могат да направят голяма разлика!