Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर से भोपाल जाने वाले भाजपाई ध्यान दें…

सीहोर। महिला आरक्षण बिल के संसद में पारित न हो पाने के विरोध में भाजपा आज भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड पर विशाल नारी आक्रोश रैली करने जा रही है। इस रैली में सीहोर जिले से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल होने रवाना होंगी। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई दिग्गज मंत्री शामिल रहेंगे।
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के कारण 17 अप्रैल को लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन बिल महिला आरक्षण पास नहीं हो सका। इस बिल को पारित करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी, लेकिन विरोध के चलते इसे पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। इसी विश्वासघात के खिलाफ आज करीब 30 हजार महिलाएं भोपाल में हुंकार भरेंगी।
सीहोर के वाहनों के लिए यह रहेगा मार्ग
सीहोर से भोपाल जाने वाले कार्यकर्ताओं और वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट निर्धारित किया है, जिसमें सीहोर से आने वाली गाडिय़ां रातीबड़, भदभदा चौराहा, माता मंदिरए लिंक रोड नंबर.1 और जिला कोर्ट होते हुए लाल परेड ग्राउंड पहुंचेंगी। सीहोर से जाने वाले चार पहिया वाहनों के लिए रवींद्र भवन में विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है।
आम जनता के लिए सलाह
यदि आप आज सीहोर से भोपाल किसी निजी काम या रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकल रहे हैं तो ट्रैफिक डायवर्जन का ध्यान रखें, जिसमें रेलवे स्टेशन जाने के लिए बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल और सुभाष ओवर ब्रिज वाले रास्ते का उपयोग करें। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तक रोशनपुराए गांधी पार्क और कंट्रोल रूम तिराहा के आसपास भारी भीड़ रह सकती है। नए शहर जाने के लिए स्मार्ट रोड और भारत माता चौराहा वाला रास्ता सुगम रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button