अफसर दंपति के पुत्र अरिदमन सिंह ने कक्षा में पाया प्रथम स्थान

सीहोर। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और जब उसे उचित मार्गदर्शन मिले तो वह स्वर्णिम सफलता में बदल जाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है शहर के होनहार बालक अरिदमन सिंह ने जिन्होंने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
स्थानीय आईईएस पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत अरिदमन सिंह ने कक्षा दूसरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फस्र्ट रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवारजनों हर्ष व्यक्त किया है।
कलेक्टर ने किया सम्मानित
अरिदमन की इस शैक्षणिक सफलता पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर बालागुरू के. ने अरिदमन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने नन्हे अरिदमन की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अफसर दंपति के पुत्र हैं अरिदमन
अरिदमन सिंह एक प्रतिष्ठित प्रशासनिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदस्थ आयुष सिंह और इछावर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रुशाली पोरस के पुत्र हैं। माता-पिता की व्यस्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बावजूद अरिदमन ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर यह मुकाम हासिल किया है।



