Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न, वैश्विक पटल पर सशक्त हुई भारत की पहचान

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय में एक भव्य प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में चिकित्सा, शिक्षा, कानून, व्यापार, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री राजो मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज वैश्विक पटल पर भारत की पहचान एक बेहद सशक्त, सक्षम और आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र के रूप में स्थापित हुई है।
वरिष्ठ जन और प्रबुद्ध नागरिक सम्मानित
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य वक्ता राजो मालवीय एवं अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य वक्ता राजो मालवीय का स्वागत जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने दुपट्टा पहनाकर किया। इसके साथ ही मंच पर मौजूद रिटायर्ड कैप्टन संजय कुलकर्णी, बाबूलाल पटेल, मारुति शिशिर, डॉ. अशोक जायसवाल एवं तारा कटारिया सहित अन्य अतिथियों का भी भावभीना सम्मान किया गया।
विकास का लाभ पहुंच रहा है अंतिम छोर तक
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मारुति शिशिर ने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर निरंतर नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। वहीं बाबूलाल पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और वो उपलब्धियां प्राप्त की हैंए जिनकी देशवासी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।
बीते 12 वर्षों में भारत ने बदली अपनी तस्वीर
मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री राजो मालवीय ने अपने विस्तृत उद्बोधन में केंद्र सरकार की नीतियों और सफलताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने न केवल अपनी विकास दर को बढ़ाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय निर्णय प्रक्रियाओं में भी अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है। आज विश्व समुदाय भारत को एक विश्वसनीय और मजबूत हिस्सेदार के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के व्यापक उपयोग से सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है, जिससे बिचौलियों का खात्मा हुआ है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी लगाम लगी है। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान ने करोड़ों गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया और नई शिक्षा नीति से युवाओं को नए अवसर मिले हैं, वहीं लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी दूरदर्शी योजनाओं से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा की नई मिसाल
राजो मालवीय ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम का पुनर्विकास देश की सांस्कृतिक चेतना और विरासत के पुनर्जागरण का प्रतीक है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी निर्णायक कार्रवाइयों ने दुनिया को नए भारत की सैन्य क्षमता और दृढ़ संकल्प से परिचित कराया है।

अंत में उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों, वकीलों, सेवानिवृत्त अधिकारियों और बुद्धिजीवियों से विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono senza un piano preciso. Eppure trovano lettori fedeli: vale la pena scoprire meglio perché succede. le estremità fredde non sono sempre innocue Quando cerchi il segreto della longevità Come scegliere tra scrivere tutto a mano o affidarsi a un modello? Per un blog personale conta soprattutto trovare il proprio ritmo.