Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन की हत्या, सगा ताऊ ही बना काल

मृतकों के पिता और बहन का गंभीर आरोप, साजिश के तहत हरिसिंह ने बुझा दिए घर के चिराग

सीहोर। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरी में आज शुक्रवार की सुबह रिश्तों को कलंकित करने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। यहां एक कलयुगी ताऊ ने पुरानी रंजिश की आग में अंधे होकर अपने ही सगे भतीजे और भतीजी की लठ से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। हृदयविदारक पहलू यह है कि दोनों बच्चे 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही अपनों के हाथों उनका सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया।
घटना के बाद मृतकों के पिता जगदीश मालवीय और उनकी बहन ने आरोपी हरिसिंह मालवीय पर रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि यह कोई अचानक हुआ हमला नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। पिता जगदीश के अनुसार आरोपी हरिसिंह को अच्छी तरह पता था कि शीतल 20 वर्ष और कुलदीप 18 वर्ष आज 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जाने वाले हैं। आरोप है कि वह सुबह से ही रास्ते में मोटा लठ लेकर घात लगाकर बैठा था। जैसे ही दोनों भाई-बहन घर से कुछ दूर निकले, आरोपी ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया।
मौके पर तोड़ा दम
बता दें शीतल और कुलदीप के हाथों में प्रवेश पत्र थे, वे परीक्षा देने परीक्षा लिखने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनके अपने ही बड़े पापा काल बनकर खड़े थे। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी ने जानबूझकर मासूम बच्चों को निशाना बनाया ताकि परिवार को ताउम्र का दर्द दिया जा सके। सिर और शरीर पर हुए ताबड़तोड़ वार के कारण दोनों भाई-बहन लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े और मौके पर ही उनकी सांसे थम गईं।
गांव में पुलिस बल तैनात
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसडीओपी दामोदर गुप्ता और सिद्दीकगंज थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल ने बताया कि घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
आरोपी की तलाश तेज
पुलिस प्रशासन ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी हरिसिंह की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं, जो जंगलों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.