Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी पुलिस ने चोरी हुई भैंसो को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। जिले की बुधनी थाना पुलिस ने चोरी गई भैंसों को बरामद कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सूचनाकर्ता नरेश पड्डवार पिता अशोक कुमार पवार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम तालपुरा ने थाना बुधनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि माना स्थित इंडस्ट्रियल एरिया टंकी के पास से उसकी एक काले रंग की मुर्रा नस्ल की भैंस, एक देशी नस्ल की भैंस तथा दो मुर्रा नस्ल की पडिय़ा गुम हो गई है। बुधनी थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि नितेश चौहान उर्फ पप्पू द्वारा आवेदक नरेश पंवार के पशुओं की चोरी कर उन्हें ग्राम मछबाई ले जाया गया था। उक्त आधार पर आरोपी नितेश चौहान के विरुद्ध थाना बुधनी में अपराध दर्ज कर जांच में लिया।
मामले में पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी बुधनी उपनिरीक्षक संदीप जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी नितेश चौहान उर्फ पप्पू पिता विजय सिंह चौहान उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 नर्मदा वैली कॉलोनी बुधनी एवं आरोपी रोहित वर्मा पिता भगवानदास वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 रेलवे ब्रिज के नीचे बुधनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय बुधनी में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर उन्हें जेल भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप जाट, प्रधान आरक्षक अजय जाटव, नरेंद्र चौरे, सोनू चौहान, अनुज यादव एवं चरणलाल का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button