Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बसों का किराया बढ़ा, अब न्यूनतम टिकट 10 रुपये का

सीहोर। मध्य प्रदेश में बस से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पडऩे वाला है। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने मंजिली (रूट पर चलने वाली) बसों के किराए में बढ़ोतरी करते हुए नया राजपत्र जारी कर दिया है। नई दरों के लागू होने के बाद अब प्रदेश में बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये तय कर दिया गया है।
परिवहन विभाग द्वारा जारी नई दरों के अनुसार सामान्य बसों का मूल किराया 2.00 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। यात्रा दूरी चाहे कितनी भी कम क्यों न हो, यात्री को कम से कम 10 रुपये का न्यूनतम टिकट लेना ही होगा।
अलग-अलग श्रेणियों के लिए किराए का गणित
सामान्य बसों के मूल किराए 2 रुपए किमी के आधार पर अन्य श्रेणियों की बसों के लिए अधिकतम किराए में बढ़ोतरी का दायरा तय किया गया है…
रात्रि बस सेवा: सामान्य किराए से 10 प्रतिशत अधिक।
डीलक्स बस (नॉन-एसी): सामान्य किराए से 25 प्रतिशत अधिक।
स्लीपर बस: सामान्य किराए से 40 प्रतिशत अधिक।
डीलक्स बस (एसी): सामान्य किराए से 50 प्रतिशत अधिक।
सुपर लग्जरी कोच (एसी): सामान्य किराए से 75 प्रतिशत अधिक।

नहीं लगेगा अतिरिक्त नाइट चार्ज
राजपत्र में किराए की दरों में बढ़ोतरी के साथ-साथ यात्रियों के हित में विशेष निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके तहत डीलक्स, स्लीपर और सुपर लग्जरी श्रेणी की बसों में रात में सफर करने पर यात्रियों से कोई अतिरिक्त नाइट चार्ज नहीं वसूला जाएगा। इसके अलावा एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए भी यात्रियों पर किसी तरह का कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button