Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराज्यरेहटीसीहोर

20 लाख के कचरा वाहन से होगी सलकनपुर में सफाई

सांसद निधि से खरीदा जाएगा कचरा वाहन, सलकनपुर समिति अध्यक्ष ने माना मुख्यमंत्री एवं सांसद का आभार

रेहटी। सीहोर जिले के प्रसिद्ध सलकनपुर धाम में अब 20 लाख की राशि से कचरा वाहन खरीदा जाएगा। दरअसल सलकनपुर में हो रही गंदगी को साफ करने के लिए सांसद निधि से ये कचरा वाहन खरीदा जाएगा। सलकनपुर में देवीधाम लोक का निर्माण किया जा रहा है। देवीधाम के दर्शन करने के लिए भी लाखों की तादाद में श्रद्धालु भक्त सलकनपुर पहुंचते हैं। सलकनपुर स्थित देवीलोक धाम सहित पहाड़ों के रास्ते पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के कारण कचरा भी होता है। अब इसको साफ करने के लिए सांसद निधि से 20 लख रुपए का कचरा वाहन खरीदा जाएगा। कचरा वाहन की जरूरत को लेकर सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद रमाकांत भार्गव से कचरा वाहन खरीदने का आग्रह किया था। इसके बाद सांसद रमाकांत भार्गव ने सांसद निधि से कचरा वाहन खरीदने के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस पहल पर सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित मंदिर समिति के सदस्यगणों में रामगोपाल ट्रेलर, अरविंद दुबे, रिखीराम यादव सहित मंदिर समिति के सचिव रामकिशोर दुबे द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद रमाकांत भार्गव का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nekoupenější než veřejný záchod: expert pojmenovává Perfektní recept na svačinu: Omeleta v domě se sýrovým bůčkem Salát s grapefruity, červenou řepou a ředkvičkami 6 znaků, že Obilovina: skrytý zázrak pro zdraví, o kterém neví Správné skladování rostlinného oleje: tipy a