Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में शीतलहर का प्रकोप जारी

सीहोर। जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है, जिसने पूरे क्षेत्र को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले कई दिनों से लगातार 10 से नीचे बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही बर्फबारी का सीधा असर मध्य प्रदेश पर पड़ रहा है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही इन बर्फीली और सर्द हवाओं के चलते जिले के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

मावठे के बाद और गिरेगा पारा
डॉ. तोमर ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में मावठे की संभावना है। यदि यह वर्षा होती है तो इसके बाद न्यूनतम तापमान में और भी अधिक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड की तीव्रता और बढ़ जाएगी। जिले में पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार निम्न स्तर पर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina, prima ancora del caffè, controllo le note sparse sul telefono: spesso da lì nasce l'idea per un post. Un blog personale cresce quando trasforma esperienze sincere in parole utili, e vale la pena approfondire il metodo. a prima vista, Che tu preferisca annotare tutto su carta o affidarti alle note del telefono, un blog personale offre uno spazio più vivo: puoi raccogliere idee, ricordi e piccoli progetti, lasciando che la tua voce trovi il suo ritmo.