Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कलेक्टर ने सीहोर एवं इछावर विधानसभा के बीएजी सदस्यों का किया सम्मान

सीहोर। आपने वह काम करके दिखाया जो दूसरे जिले नहीं कर पाए। आप जैसे परिश्रमी शासकीय सेवकों की टीम का मुखिया होने पर मुझे गर्व है। यह बात कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित मंडी प्रांगण में बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप (बीएजी) के सदस्यों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस सम्मान समारोह में सीहोर और इछावर विधानसभा के बीएजी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर ने बीएजी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान एक ओर जहां दो चरणों में मतदान प्रतिशत लगातार घट रहा था, वहीं दूसरी ओर आपने सीहोर जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाकर जिले को अधिक मतदान वाले अग्रणी जिलों में शुमार कर दिया। यह उपलब्धि आपके संकल्प, इच्छाशक्ति और आपके अथक प्रयासों से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाना बहुत कठिन कार्य था, लेकिन आपके टीम वर्क ने इसे आसान बना दिया। मतदाताओं के लिए छाया, पानी, डोर-टू-डोर, एक-एक मतदाता तक लगातार संपर्क और जो मतदाता रोजगार के लिए बाहर चले गए उन्हें लगातार फोन करके मतदान के लिए प्रेरित किया जिसके परिणाम स्वरूप जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ा। सम्मान समारोह में बीएजी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भविष्य में निर्वाचन आयोग या प्रदेश सरकार द्वारा जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, आप इसी तरह अथक प्रयासों से हर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। कार्यक्रम में एसडीएम तन्मय वर्मा, एसडीएम इछावर जमील खान, जनपद पंचायत सीईओ नमिता बघेल, शिवानी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन 30 अगस्त तक –
शासकीय सेवकों के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) 2024 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार पूर्व वित्तीय वर्ष (अर्थात 1 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024) तक आवेदकों द्वारा किए गए कार्यों के लिए ही दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2024 है। इस संबंध में विस्तृत विवरण एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पद पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko stročnice v sladkih jedeh nadomestijo del moke in dodajo beljakovine. To zanimivo možnost velja podrobneje raziskati. Majhna številka Čokolado pogosto pregrejemo za gladko glazuro Para pod pokrovko za Na videz preprosta pot do Večina jih pripravlja brez teh Jajčevci lahko izgubijo grenkobo brez cvrtja gobe lahko ohranijo aromo pri sušenju sladkorja med karamelizacijo ne mešamo jeseni drugačne polnjene paprike v 45 minutah Folija ali peka Jeseni zadiši po krompirju in gobah Znanci svetujejo recept za bezgove piškote Ko ponev zacvrči, jetra potrebujejo pet minut znanci svetujejo papriko brez kisa in sladkorja valjar ali roke za bolj zračno Pri kuhanju zelja zmeren ogenj mehča osnovo na videz preprost trik za popoln pire surova čebula izsuši mesne polpete Kako pripraviti kupljeni twix ali domači čokoladni posladek Skoraj vsi jajce solimo znanci svetujejo preprosto brokolijevo Najpogostejša napaka pri takih receptih je, da gledamo le na okus, ne pa tudi na ravnovesje sestavin. Z nekaj preprostimi zamenjavami lahko obrok ostane okusen, lahek in hranljiv.