Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

उभरते मतदाताओं पर कांग्रेस की नजर, छात्रों को साधने शुरू हुआ ‘छात्रों की गूंज’ अभियान

सीहोर। आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अब नए और उभरते मतदाताओं पर अपनी नजरें टिका दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी अब सीधे स्कूल और कॉलेज के छात्रों के बीच पहुंचने की तैयारी कर रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों के ज्वलंत मुद्दों को उठाने के लिए देशव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक, स्कूल और कॉलेज स्तर पर व्यापक जनजागरण और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पेपर लीक और बेरोजगारी से हताश युवाओं को जोड़ेगी कांग्रेस
राजीव गुजराती ने कहा कि आज देश और प्रदेश का युवा बेहद हताश है। उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा देशभर में लाखों छात्र और युवा आज पेपर लीक, बार-बार परीक्षाओं के रद्द होने, सरकारी भर्तियों में अनावश्यक देरी और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं से परेशान हैं। ऐसे समय में कांग्रेस इन उभरते हुए युवा मतदाताओं के भविष्य से जुड़े प्रश्नों को जन-जन तक पहुंचाएगी।
5 मुख्य मुद्दों पर फोकस 
1. प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाले पेपर लीक के मामले।
2. परीक्षाओं का अचानक रद्द होना।
3. सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में साल-दर-साल होने वाली देरी।
4. बढ़ती बेरोजगारी और रोजगार के अवसरों की कमी।
5. वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की कमियां और बुनियादी सुविधाओं का अभाव।
राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाएंगे
कांग्रेस इस अभियान के जरिए सीधे कॉलेज कैंपस और कोचिंग सेंटरों तक पैठ बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत कोटा में आयोजित ’छात्रों की गूंज’ रैली के दौरान सामने आई सामग्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदेश को स्थानीय भाषा में तैयार कर छात्रों के बीच बांटा जाएगा। इस अभियान में सिर्फ छात्रों को ही नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, शिक्षकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी जोड़ा जाएगा ताकि इसे एक बड़े जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।
यह केवल कार्यक्रम नहीं, युवाओं की आकांक्षाओं की आवाज है
राजीव गुजराती ने कहा कि छात्रों की गूंज महज एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं की आवाज है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूरी कांग्रेस टीम गंभीरता के साथ इस अभियान को सफल बनाकर नए मतदाताओं के बीच कांग्रेस की पकड़ मजबूत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des proches ne donnent pas toujours le résultat espéré en cuisine : un ingrédient manque, une cuisson varie ou les proportions dérapent. Pour réussir des recettes de restaurant ou de café, le sujet mérite d'être approfondi. comment récupérer une confiture brûlée Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours, surtout en cuisine. Pour réussir une recette de restaurant ou de café, mieux vaut ajuster les quantités et respecter chaque temps de préparation.