Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस के प्रभारियों ने संभाला मैदान

बुधनी विधानसभा के लिए प्रभारी बनाए गए जयवर्धन सिंह, शैलेंद्र पटेल सहित जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

सीहोर। शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद उन्होंने बुधनी विधानसभा से अपना इस्तीफा भी विधानसभा सचिवालय को सौंप दिया है। इसके बाद बुधनी विधानसभा में उपचुनाव की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। इस बार बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस भी अभी से तैयारियों में जुट गई है। यही कारण है कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने बैठकों का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधनी विधानसभा के लिए प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के साथ जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती सहित अन्य नेताओं ने रेहटी एवं भैरूंदा पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय होने का इशारा भी किया।

तीन-तीन ब्लॉकों की ली बैठक-

बुधनी विधानसभा के लिए प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती सहित अन्य नेता बुधनी विधानसभा के रेहटी पहुंचे। यहां पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बुधनी, रेहटी और शाहगंज ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। इसके बाद सभी नेता भैरूंदा पहुंचे और यहां पर लाड़कुई, गोपालपुर और भैरूंदा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव की तैयारियों के लिए इशारा किया गया तो वहीं उन्हें मैदान में जुट जाने को भी कहा गया। हालांकि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने मन का गुब्बार भी निकाला।

पहले संगठन की मजबूती, फिर टिकट की बात –
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में प्रभारी जयवर्धन सिंह ने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि पहले संगठन को मजबूत बनाना है उसके बाद टिकट पर बात होगी। उन्होंने कहा कि अभी संगठन बेहद कमजोर है, इसलिए सबसे पहले संगठन को मजबूत करना है। मंडलम प्रभारी, सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदार दी जाए। प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने कहा कि इस बार कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी, ताकि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर सबसे ज्यादा तैयारियां करनी है। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता, नेताओं को यह जिम्मेदारी संभालनी है। बैठक में शाहगंज ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, बुधनी ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव, रेहटी ब्लॉक अध्यक्ष सहित कांग्रेस के युवा नेता एवं विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’, कमलेश पटेल, मलखान सिंह चंद्रवंशी, दुष्यंत मालवीय, अमित मोंटी पटेल, अभिषेक नागर, संतोष पटेल, भैरूंदा ब्लॉक अध्यक्ष देवीसिंह थारोल, गोपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह भाटी, लाड़कुई ब्लॉक अध्यक्ष चंदर मीणा सहित अन्य नेता, पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Oppdag nyttige triks og tips for enkel livsstil, sunn matlaging og effektive hagearbeid på vår nettside. Med spennende oppskrifter, smarte triks og nyttig informasjon vil vi hjelpe deg med å gjøre hverdagen enklere og mer produktiv. Utforsk våre artikler og oppdag nye måter å forbedre ditt liv på! Universell tilgjengelighet: hvorfor en ullrulle ikke fungerer her Lasermetoder for synskorrigering: Typer og deres egenskaper Få smarte tips og triks for å gjøre hverdagen enklere på vår nettside! Utforsk vårt utvalg av deilige oppskrifter og lær nyttige triks for å dyrke en vellykket hage. Vi har en rekke artikler som vil hjelpe deg med å leve et mer praktisk og oppfylt liv. Besøk oss i dag og la oss inspirere deg!