Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजावरजॉब्सदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर में इन 6 केंद्रों पर होगी राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 

सीहोर। मध्यप्रदेश राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष-2024 का 23 जून को जिला मुख्यालय के 6 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए सुचारू संचालन के लिए सेवानिवृत आईएएस डॉ अशोक कुमार भार्गव को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। डॉ भार्गव ने शुक्रवार को सीहोर जिला मुख्यालय स्थित सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डॉ. भार्गव ने सभी केन्द्राध्यक्षों को विद्युत तथा पेयजल की सतत आपूर्ति के साथ ही परीक्षा कक्ष में पर्याप्त रोशनी, पंखे, बैठक व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में साफ-सफाई तथा परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र के गेट पर परीक्षा के संबंध में आयोग के निर्देशों को प्रदर्शित करने के लिए कहा।

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा –
मध्यप्रदेश राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष-2024-23 जून को जिला मुख्यालय के 6 परीक्षा केन्द्रो पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 02:15 बजे से सायं 04:15 बजे तक आयोजित होगी।

इन 6 केन्द्रों में आयोजित होगी परीक्षा –
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2024 जिले के 6 परीक्षा केन्द्रों केन्द्रीय विद्यालय न्यू प्रोफेसर कॉलोनी सीहोर, शासकीय कन्या महाविद्यालय भोपाल नाका सीहोर, शासकीय चन्द्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीहोर, नूतन बाल विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल इंग्लिश पुरा सीहोर, शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रं-01 तिलक पार्क कस्बा सीहोर तथा शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल उमावि सीहोर परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Puzzle uluitor: găsiți Consecințele unei greșeli: Ce să Un puzzle foarte dificil: adaugă trei perechi potrivite și obține Unde sunt cele 4 fețe: doar "cei Iluzie optică unică: Doar persoanele cu inteligență superioară vor reuși să Un puzzle Unul dintre Găsește nucă de cocos: provocările unui joc de Studentul care trișează la examen: provocare