Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा 30 को इछावर, 2 अक्टूबर को सीहोर और 3 अक्टूबर को आष्टा विधानसभा में पहुंचेगी

- जनआक्रोश की तैयारियों को लेकर इछावर क्षेत्र में पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने किया संपर्क

सीहोर। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का जबाव देने के लिए कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में जनआक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। अब जनआक्रोश यात्रा सीहोर जिले के इछावर, आष्टा, सीहोेर विधानसभा में भी प्रवेश करने वाली है। जनआक्रोश यात्रा 30 सितंबर को इछावर के साथ ही कालापीपल, 2 अक्टूबर को सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अहमदपुर, श्यामपुर और 3 अक्टूबर को आष्टा विधानसभा क्षेत्र में आएगी। इछावर विधानसभा क्षेत्र में आने वाली जनआक्रोश यात्रा की तैयारियोें को लेकर पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने गुड़भेला, मोगराराम, अमाझिर, नरसिंहखेड़ा, दुर्गपुरा, भाऊखेड़ी सहित कई गांवों का दौरा किया एवं ग्रामीणों के मध्य पहुंचकर यात्रा में शामिल होने के लिए संपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेसजनों के साथ पहुंचकर बताया कि क्षेत्र में जारी संकल्प परिवर्तन यात्रा की तरह कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आ रही है। क्षेत्र के विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है। वर्तमान की स्थिति में प्रदेश के अंदर कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। भाजपा के कुप्रबंधन और गलत नीतियों के कारण से जनता परेशान है। लोगों में भाजपा सरकार के प्रति बहुत आक्रोश बना हुआ है, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अब जनता ने इस सरकार को हटाने का मन बना लिया है। यात्रा के दौरान ब्लाक अध्यक्ष संतोष पटेल, बलवान पटेल, सादिक भाई, लखन पटेल, ओम जलोदिया, विष्णु, विजेन्द्र तिवारी, विक्रम, कल्लुराम पटेल और सुनील पालीवाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj svežimi sestavinami ter premišljeno izbiro načinov priprave lahko vsakdanji jedilnik postane bolj raznolik. To temo je vredno podrobneje raziskati. na kruhu je to bolj Ko se jeseni zadiši po pečenih jabolkih, pridejo prav tudi lahki recepti z bučo, stročnicami in svežimi zelišči.