News

कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, नव वर्ष मिलन समारोह में जुटे दिग्गज, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

सीहोर। नगर कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल पटेल (गुड्डू भैया) के नेतृत्व में रेहटी में आयोजित ‘नव वर्ष मिलन समारोह’ एक विशाल समागम में बदल गया। बुधनी विधानसभा के इस कार्यक्रम में लंबे समय बाद कांग्रेस के विभिन्न गुट और कार्यकर्ता एक जाजम पर नजर आए। बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों के संकेत दे दिए हैं।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा मैं हर समस्या और हर चुनौती में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। हमारा लक्ष्य केवल पद पाना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। इस दौरान भारी संख्या में आसपास के गांवों से आए कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल और इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा किसानों को उनकी फसल का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को 8.8 दिन और रातें गुजारनी पड़ रही हैं, जो सरकार की विफलता है। रेलवे और सडक़ों के लिए अधिग्रहित की गई किसानों की जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि बुधनी विधानसभा से एसआईआर द्वारा करीब 12000 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। भाजपा फर्जी मतदाताओं के दम पर चुनाव जीतती आई है, जिसे अब बूथ स्तर पर कार्यकर्ता चुनौती देंगे।
किसान संघर्ष यात्रा को सफल बनाने का आह्वान
नेताओं ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भोजपुर और तरावली से किसान संघर्ष यात्रा शुरू की जा रही है। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को जोड़े और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए शासन से उनकी मांगें मनवाएं।
स्थानीय चुनाव की तैयारी
समारोह में तय किया गया कि आगामी जनपद, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर के चुनावों में कांग्रेस अपने मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। संगठन को ग्राम स्तर तक सक्रिय करने के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये दिग्गज रहे मौजूद
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, मलखान सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्ता, हुकम चंद गुप्ता, विजय वर्मा, कंचन शर्मा, रमा पटेल, रेखा महेश्वरी, जीत सिंह नगर, उमाशंकर नागर, अमित अर्जुन पटेल, युवक कांग्रेस के दीपक चौहान, मेहताब सिंह, विपत सिंह उईके, समीम बेग और नूरमियां सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled je zdrava kuhinja videti precej preprosta, a za dobrim okusom se pogosto skriva nekaj pametnih trikov. O njih je vredno izvedeti več. kako pripraviti mala skrivnost sočne lazanje lahka omaka, vitamini se slabše vsrkajo kaj dodati ajdovi Najpogostejša napaka pri pripravi zdravih jedi je pretirana uporaba olja in soli. Okus raje poudarite z zelišči, limono ter svežo zelenjavo, ki obrok obogatijo brez nepotrebnih kalorij.