Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कांग्रेस सेवादल ने बाल दिवस पर किया कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को बांटे पुरस्कार

सीहोर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देश पर कांग्रेस सेवादल सीहोर द्वारा जिले में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भैरूंदा स्थित भारतीय विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता हुए बच्चों को पुरस्कार भी बांटे गए। इससे पहले कांग्रेस सेवादल सीहोर के जिला मुख्य संगठक विपुल यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय पटेल, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय पटेल, राजेश पटेल सेवादल विधानसभा प्रभारी अशोक भाटी, सेवादल प्रदेश सचिव संजय शर्मा, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा, दुष्यंत मालवीय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button