Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

नवरात्रि में बिजली कटी तो चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस, होगा उग्र आंदोलन: राजीव गुजराती

अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए कांग्रेसी सडक़ों पर उतरे, कोतवाली चौराहे पर फूंका विद्युत कंपनी का पुतला

सीहोर। जिलेभर में लोड शेडिंग के नाम पर हो रही 6-6 घंटे की अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार शाम 6 बजे कोतवाली चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और विद्युत वितरण कंपनी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बिजली विभाग और प्रदेश सरकार को दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा कि पवित्र नवरात्रि पर्व के दौरान यदि अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान हुई तो कांग्रेस खामोश नहीं बैठेगी और जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिना किसी पूर्व सूचना के 6 से 8 घंटे तक बिजली गुल रखी जा रही है। इस कुप्रबंधन और लापरवाही के कारण आम नागरिक, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी बुरी तरह परेशान हैं। राजीव गुजराती ने कहा प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जनता को घंटों अंधेरे में रहना पड़ रहा है। यदि सरकार जरा भी गंभीर है तो अधिकारियों की जवाबदेही तय कर इस मनमानी कटौती पर तुरंत रोक लगाए।
नवरात्रि में धार्मिक आयोजनों और बाजारों पर पड़ेगा बुरा असर
राजीव गुजराती ने आगे कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है। इस दौरान मंदिरों, धार्मिक स्थलों, झांकी पंडालों, बाजारों और घरों में विशेष आयोजन व विद्युत सज्जा होती है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में बिजली की बदहाली श्रद्धालुओं और आम जनता की मुश्किलें बढ़ा सकती है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार और बिजली कंपनी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि त्योहार के दौरान बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगाए जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कांग्रेस की प्रमुख मांगे
– लोड शेडिंग के नाम पर की जा रही घंटों की बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए।
– किसी भी आवश्यक मेंटेनेंस या कटौती की जानकारी उपभोक्ताओं को पहले से दी जाए।
– बिजली व्यवस्था बिगाडऩे वाले लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय कर ठोस कार्ययोजना लागू की जाए।
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कांग्रेसी
पुतला दहन और प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से घनश्याम यादव, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, सीताराम भारती, रामायण प्रसाद शुक्ला, प्रेमनारायण परमार, घनश्याम मीणा, ईश्वर सिंह चौहान, नरेन्द्र खंगराले, मजीद अंसारी, केके रिछारिया, भगत सिंह तोमर, पंकज शर्मा, मोनू शर्मा, आसिफ अंसारी, असरफ अली, मो. अमीर, सद्दाम, हरिओम सिसोदिया, तनिष्क त्यागी, विवेक टांक, ब्रजेश पाटीदार, नन्दकिशोर मालवीय और भगत सिंह सिलावट सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju pozabimo, da zdravo ni nujno dolgočasno. Z nekaj preprostimi sestavinami nastanejo okusni obroki, zato se splača temo podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na Buča je odlična Večina uporabi preveč moke pri jabolčno-hruškovi šarlotki na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca razkrije Zakaj krompir v hladilniku osladi? Na prvi pogled se zdi, da je za zdrav in okusen obrok potrebnega veliko časa, vendar nekaj preprostih sestavin hitro spremeni vtis. Tako nastane jed, ki nasitī in razveseli.