Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर में सत्ता, संघ और संगठन का चिंतन, लोकसभा चुनाव और श्रीराम मंदिर पर मंथन

महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचे कोर ग्रुप के सदस्य, देर शाम तक होता रहा मुद्दों पर विचार-विमर्श

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं सत्ता के प्रमुखों ने सीहोर में बैठकर चिंतन किया। इसमें लोकसभा चुनाव सहित 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम लला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंथन हुआ। सत्ता, संघ और संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में गिने-चुने नेता, पदाधिकारियों को ही बुलाया गया था। बैठक में स्थानीय किसी भी नेता को आमंत्रित नहीं किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से लोकसभा चुनाव में पार्टी की लाइन को आगे बढ़ाने सहित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक मेें केंद्र की गाइड लाइन भी प्रदेश नेतृत्व को बताई गई। बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान प्रदेश में स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया मंचासीन थे। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनदजी, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभानसिंह पवैया, प्रदेश के उप मुख्यमंत्रीद्वय, प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री, पूर्व मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, मोर्चाे के अध्यक्ष एवं अपेक्षित श्रेणी के नेतागण आदि उपस्थित रहे।
सीहोर पहुंचे नेताओं का हुआ स्वागत-सत्कार-
भाजपा, संघ और संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने सीहोर पहंुचे नेताओं, पदाधिकारियों का संगठन की ओर से सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सभी का स्वागत, सम्मान एवं अगवानी की। भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु आंनद जैन के नेतृत्व में मोर्चे की बहनों ने भी तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सीहोर आने वाले अतिथियों का ढोल बजाकर स्वागत, सत्कार भी किया गया।
सीहोर में पहले भी होती रही हैं प्रमुख बैठकें-
सीहोर में भाजपा की केंद्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठकें पहले भी आयोजित होती रही है। कई मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी भी यहां पर हुई है। इन बैठकों मेें केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश नेतृत्व भी उपस्थित रहा है। इस बार संघ एवं भाजपा की भी महत्वपूर्ण बैठक का सीहोर साक्षी बना।
29 सीटों पर भाजपा जीतेगी : शिवराज सिंह चौहान
सीहोर में आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार भी प्रदेश का इंदौर स्वच्छता में अव्वल रहा है। इस बार इंदौर सातवे आसमान है। हमारी राजधानी भोपाल ने देश की सभी राजधानियों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा बुधनी, महू, सीहोर ने भी स्वच्छता में स्थान बनाया है। इसके लिए मुख्यमंत्री सहित समस्त प्रदेशवासियों को भी बधाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ही चुनाव जीतेगी। इसके लिए भाजपा की रणनीति भी तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.