Newsआष्टासीहोर

आष्टा में चल रही भागवत कथा में उमड़ रहा जनसैलाब

आष्टा। नगर के न्यू दशहरा मैदान पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में नगर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे कथा सुनकर अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं। श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन व्यास गादी से भगवताचार्य डॉ. श्रीकृष्ण शरण महाराज ने कहा, जिसके कर्म खराब होते हैं उसको दुख होता है, जिसके कर्म खराब नहीं होते हैं वह हर हाल में निश्चिंत होता है। उन्होंने एक प्रसंग में बताया कि जब श्रीराम और लक्ष्मण किष्किंदा में पधारे थके हारे थे, ठाकुर जी विश्राम करने गए, लक्ष्मण जी पास ही धनुष बाण ले निद्रा का त्याग किए हुए थे, तो निषादराज ने सोचा लक्ष्मण अकेले बैठे हैं इन्हें दुख हो रहा होगा। जाकर उनका समाचार लूं। लक्ष्मण जी के पास आकर निषादराज बोले कुमार, मां केकई ने बहुत बुरा कर दिया, जब राज्याभिषेक का समय था तब वनवास दे दिया, बड़े कठिन ह्रदय वाली हैं, तब लक्ष्मण जी बोले आपकी बात तो सही है, परंतु लक्ष्मण जी उल्टा ही कह गए। कहां, मैं आपकी बात से सहमत नहीं हूं, पूछा क्यों तो कहा कोई किसी को दुख नहीं देता और कोई किसी को सुख नहीं देता ,सब अपने कर्मों का फल भोग करते हैं। निषादराज ने आश्चर्य में पूछा आपका कहने का मतलब है प्रभु के कर्म खराब है, जो ऐसा दुख उठा रहे हैं। तब लक्ष्मण जी ने कहा आप एक बार प्रभु को देखिए जब निषादराज ने प्रभु को देखा तो घोर निद्रा में भी वह मुस्कुरा रहे थे, उनके चेहरे पर कोई दुख नहीं था। वापस आकर बताया कि इन पर तो घटित घटना का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा, लक्ष्मण जी बताते हैं वही तो मैं कह रहा हूं। यदि कोई कर्म खराब हो तभी तो दुख होगा, उनके कोई कर्म खराब नहीं है, इसलिए कोई दुख भी नहीं है। लक्ष्मण ने पूछा श्रीराम जी और सीताजी को वनवासी वेश में देखकर दुख किसे हो रहा है। निषादराज ने कहा मुझे हो रहा है तब लक्ष्मण जी बताते हैं तो तुम्हारे कर्म खराब रहे होंगे, तभी तो आपको दुख हो रहा है। कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मंचन किया गया, जिसमें जयकारों के बीच वसुदेवजी भगवान श्रीकृष्ण को लेकर मंच की ओर आए। स्वामी जी ने कृष्ण रूप में सुशोभित बालक को अपनी गोद में बैठाया। कृष्ण जन्म के इस माहौल में जनता भाव विभोर हो गई। इसमें दही हांडी भी फोड़ी गई। आरती के पश्चात कुमार सिंह मालवीय वेदाखेड़ी की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। कथा स्थल पर आयोजक समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर, यजमान जितेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक अजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह अघेरा अध्यक्ष सेंधव समाज, कमल सिंह पटेल मेमना खेड़ी, कुमेर सिंह भाटी आष्टा अध्यक्ष सेंधा समाज, कालू भट्ट, डॉ. मीना सिंगी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आष्टा, दिनेश शर्मा, राजीव गुप्ता, नवीन कुमार सोनी, गोलू पटेल हाजीपुर, बजे सिंह हाजीपुर ,अनोखी लाल खंडेलवाल, धर्मेंद्र सिंह सरपंच कांयाखेड़ी, गगन पटेल हाजीपुर ,राजू जायसवाल, मोती सिंह लाखु खेड़ी, जितेंद्र शोभा खेड़ी, डॉक्टर चंद्रा जैन एवं श्रीराम बजरंग महिला मंडल बुधवारा आष्टा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Повседневные лайфхаки, вкусные рецепты и советы по огородничеству - всё это вы найдете на нашем сайте. Мы делимся полезной информацией, которая сделает вашу жизнь проще и приятнее. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из доступных продуктов, как организовать уютный уголок на даче и как вырастить урожай в собственном огороде. Присоединяйтесь к нашему сообществу и делитесь своими собственными секретами! Как уровень IQ связан с желанием детей иметь умных женщин: Тест на Узнайте лайфхаки, которые сделают вашу жизнь проще и удобнее. Приготовьте вкусные блюда с нашими кулинарными рецептами. Получите полезные советы для ухода за огородом и выращивания свежих овощей и фруктов. Все это и многое другое вы найдете на нашем сайте!