Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भोपाल के शातिर चोरों ने की थी डिजिटल कैमरों की चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर। जावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्वाली रोड स्थित एक स्टूडियो से डिजिटल कैमरे चुराने वाले भोपाल के चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में जावर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इस पूरी वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से करीब 3 लाख रुपये कीमत का चोरी गया सामान बरामद किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी शुभम सोनी ने जावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अगस्त की देर रात हाईवे के पास ग्वाली रोड स्थित उनकी दुकान सोनी स्टूडियो का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने चार डिजिटल कैमरे किट सहित और दो हार्ड डिस्क चुरा ली थीं। इस पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जावर निरीक्षक श्याम कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सायबर सेल की मदद से मामले की तह तक जाकर वारदात में शामिल तीन मुख्य आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक अन्य आरोपी सहित कुल चार लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए डिजिटल कैमरे और हार्ड डिस्क (कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये) जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चिराग पाठक निवासी रतन कॉलोनी करोंद भोपाल, अभिषेक कुशवाह निवासी दुर्गा नगर करोंद भोपाल, भारत अहिरवार निवासी शंकर नगर करोंद भोपाल, मोहम्मद अजहर उद्दीन निवासी मोतीलाल नगर करोंद भोपाल चोरी का सामान खरीदने वाला शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button