Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित

सीहोर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल 6 महीने पहले ही जारी कर दिया गया है। पिछले साल टाइम टेबल 6 अगस्त को जारी हुआ था।
12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेंगी। जबकि 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च को खत्म होंगी। दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षा का पहला पेपर हिंदी का होगा। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। सभी छात्रों को सुबह 8 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद यानी 8.15 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके स्कूल में, जबकि प्राइवेट छात्रों की परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच निर्धारित केंद्रों पर होंगी। छात्रों को 8.50 बजे प्रश्न पत्र और 8.55 बजे उत्तरपुस्तिका दी जाएगी, ताकि वे आराम से सवालों को समझ सकें।
जरुरत पडऩे पर बदलाव
मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षा की तारीखों के बीच कोई सार्वजनिक अवकाश आता है तो भी परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही होगी। मंडल के पास आवश्यकता पडऩे पर समय सारणी में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है, जिसकी सूचना समय रहते दी जाएगी। यह कदम छात्रों को तनाव-मुक्त होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy, triky a užitečné články pro váš zahradní ráj. Objevte chutné recepty, kuchařské triky a užitečné rady pro pěstování zeleniny a bylinek ve vaší zahradě. Buďte inspirativní a vytvářejte si vlastní oázou zdraví a chuti. Rozluštění tajemství kočičího těla: Jak správně interpretovat signály Dešifrování kočičího vrnění: Signály útěchy, bolesti a Zde najdete spoustu užitečných rad a tipů pro každodenní život. Naše stránka nabízí lánky o kuchařství, domácích triků a zahradničení. Pokud hledáte inspiraci pro nové recepty, rady pro řešení běžných problémů nebo tipy pro pěstování zeleniny, jste tu správně. Přejeme vám hodně zábavy při objevování našich užitečných článků!