Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

- सभी विभाग अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाएं

सीहोर। भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग को लेकर जहां देशभर में अलर्ट जारी है तो वहीं अब सीहोर जिला प्रशासन ने भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर एवं पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर बालागुरू के. तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी राजस्व, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरी नागरिक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, सभी विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं।
कलेक्टर-एसपी ने संयुक्त रूप से बैठक लेते हुए कहा कि राष्ट्र विरोधी किसी भी प्रचार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान न देने की लिए प्रेरित और सूचित करें। केंद्रीय और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के साथ ही जिले के महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ कर लिया जाए। उन्होंने जिले की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं की स्थिति और विभागीय समन्वय की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किन्हीं भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सभी विभाग तत्परता और सजगता के साथ तैयार रहें। परिस्थितियां सामान्य होने तक नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और फील्ड अमला सतर्क रहे। बैठक में एएसपी सुनीता रावत, संयुक्त कलेक्टर आनंद सिंह राजावत, एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत तथा होमगार्ड जिला कमांडेंट नीलमणी लड़िया सहित राजस्व एवं पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Пошаговые рецепты, полезные советы и жизненные хаки для удобной жизни – всё это вы найдете на нашем сайте. Мы всегда готовы поделиться самыми вкусными рецептами, интересными идеями для дома, а также полезными статьями о выращивании овощей и фруктов на вашем собственном огороде. Присоединяйтесь к нам и узнавайте много нового каждый день! Что случится, если вы Почему нам нужны детокс-диеты, если тело может самоочиститься: Сколько может длиться отношение на расстоянии и Почему кошка Получите полезные советы и лайфхаки для улучшения вашей повседневной жизни, от кулинарных рецептов до советов по уходу за огородом. Узнайте, как сделать свою жизнь проще и уютнее, благодаря нашим полезным статьям и советам.