Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

Sehore News : मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 21 अगस्त को

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 21 अगस्त को

सीहोर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव ओ.पी.शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन दिनांक 21 अगस्त 2022, दिन रविवार, समय 11:30 बजे सीहोर जिला मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर अदालत के पीछे, सीहोर में आयोजित किया जाना है। जिसमें मुख्य अतिथि रमेश चन्द्र शर्मा अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण समिति मध्यप्रदेश शासन राज्य मंत्री विशेष अतिथि सुदेश राय विधायक सीहोर, प्रिंस राठौर नगर पालिका अध्यक्ष सीहोर, विश्वजीत सिंह सिसोदिया प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ उपस्थित रहेगें। जिला सम्मेलन में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पं.संतोष शर्मा के सेवा निवृत्त होने पर उनका सम्मान किया जावेगा। साथ ही सेवा निवृत्त होने वाले अन्य पदाधिकारियों का भी स्वागत अभिनन्दन किया जावेगा। इस अवसर पर रमेश चन्द्र शर्मा द्वारा कर्मचारियों के लिये शासन स्तर पर पदोन्नति, बीमा योजना, पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य बिन्दुओं पर जानकारी दी जावेगी। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर, सचिव ओ.पी.शर्मा, महेश माथुर, नरेन्द्र कुमार, संतोष जैन, अंकुर शर्मा, मनोज व्यास, अभिषेक भार्गव, कुन्दनलाल राय, दिनेश शर्मा, पी.एन.जावरिया, सरनाम सिंह राणे, रेखा रानी सिंह, शशि शर्मा, डी.के. मालवीय, सुरेन्द्र यादव, अरुण व्यास, बलवीर शाक्य, हेमंत बल्लभ दुबे, दौलत सिंह अहिरवार, कमलेश व्यास, विनोद जोशी, अंशुल शर्मा, अतुल विजय शर्मा, लक्ष्मण सिंह मेवाड़ा, केशरीमल, मनोज गुप्ता, विशाल शर्मा, संतोष सिंह, रामस्वरुप गौर, डी.पी.राय आदि ने कर्मचारियों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako hitro obdelati liste za domači kompost Dvojno sredstvo za povečanje pridelka: hitrejša rast kumar v Popestrite svojo mizo z Kako očistiti vzglavnik brez madežev brez uporabe pralnega Kako učinkovito zdraviti marelice med cvetenjem in po njem: