Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

जिला कांग्रेस कमेटी का हुआ विस्तार, स्थायी-विशेष आमंत्रित सदस्यों समेत कई नए पदाधिकारियों की घोषणा

सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बहुप्रतीक्षित नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से पदाधिकारियों की विस्तृत सूची जारी करते हुए सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित की लड़ाई लडऩे में पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि यह कार्यकारिणी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा सीहोर जिला प्रभारी जयश्री हरिकरण की अनुशंसा और सहमति से गठित की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी अपनी ऊर्जा, समर्पण और मेहनत से संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं तथा आमजन की समस्याओं के समाधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहें।
प्रमुख पदों की जिम्मेदारी
जिला कार्यकारिणी में संगठन महासचिव पद की जिम्मेदारी विवेक राठौर को सौंपी गई है, जबकि कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता को बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर कमल सिंह चौहान, राजेश यादव भूरा, जफर लाला, मदनलाल इटावदिया, सत्यनारायण भाटी, सुनील दुबे, अजय पटेल नंदगांव, संजीव अग्रवाल, रघुवीर सिंह दांगी और शोभाल सिंह ठाकुर शामिल हैं।
महासचिवों और सचिवों की टीम
महासचिव पर जितेंद्र शोभाखेड़ी, राजेन्द्र भरेवा, रामनारायण परमार, गीता देवी राठौर, ममता कीर, इदरीश मंसूरी, सुरेंद्र परमार, सुनील कटारा, राजकुमार तुलसी राठौर, उमाशंकर नागर, राजेन्द्र यादव, ओमाबाबा राठौर, देवीसिंह तंवर, जितेंद्र परिहार और विजेंद्र उइके। सचिव पद पर भगवत पटेल, गोविंद सिंह सोलंकी, राजकुमार गौर, सतीश शर्मा, रूपसिंह केवट, प्रेम पटारिया, कमल सिंह वर्मा, सुरेश ठाकुर निवारिया, मुनव्वर खान मामू, दीप्ती कीर, विजेंद्र तिवारी, एहसान खान, मनु मुकेश गड़ोदिया, गीता कुशवाह, राजेन्द्र मेवाड़ा, इंदर सिंह पटेल, चंदरसिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह अजय, संजय पाटीदार और उमाशंकर बंटी मीणा की तैनाती की गई है।
इन्हें सौंपी प्रवक्ता, चुनावी प्रबंधन की जिम्मेदारी
पार्टी के विचारों को जनता तक पहुंचाने और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए विशेष प्रभार सौंपे गए हैं, जिनमें महत्वपूर्ण प्रवक्ता पंकज शर्मा और देवेंद्र चौधरी को सौंपा गया है। सोशल मीडिया प्रभारी अमित पटेल और पल्लव प्रगति। जिला कार्यालय मंत्री भगत सिंह तोमर। वार रूम प्रभारी प्रवीर परमार, सह प्रभारी राहुल ठाकुर को बनाया है। जिला निर्वाचन प्रभारी कृष्णकांत रिछारिया, जबकि विधानसभा निर्वाचन प्रभारी कमलेश चांडक, राजेश जाट, राकेश राठौर और रामचरण दवारिया।
48 स्थायी और 47 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल
संगठन में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने के लिए कार्यकारिणी में 48 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 47 विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button