Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

जिले के बिजली नेटवर्क को मिली मजबूती, श्यामपुर में 50 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू

सीहोर। जिले की बिजली पारेषण (ट्रांसमिशन) व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी एमपी ट्रांसको ने जिले के 132 केवी सबस्टेशन श्यामपुर में क्षमता वृद्धि करते हुए 50 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे चालू कर दिया है।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के अनुसार इस नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से श्यामपुर सबस्टेशन की कुल क्षमता अब बढक़र 140 एमवीए हो गई है। यह इस सबस्टेशन का तीसरा पावर ट्रांसफार्मर है, जिससे क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बिजली के लोड का बेहतर और उचित प्रबंधन किया जा सकेगा।
जिले का 26वां पावर ट्रांसफार्मर हुआ चालू
एमपी ट्रांसको भोपाल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य ने बताया कि श्यामपुर में स्थापित किया गया यह ट्रांसफार्मर सीहोर जिले का 26वां एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज पावर ट्रांसफार्मर है।
जिले की बिजली क्षमता हुई 2557 एमवीए
इस नए ट्रांसफार्मर के जुडऩे से अब पूरे जिले की कुल ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी बढक़र 2557 एमवीए हो गई है। जिले के उपभोक्ताओं और किसानों को अब और अधिक गुणवत्तापूर्ण व निर्बाध बिजली मिल सकेगी। वर्तमान में एमपी ट्रांसको जिले में अपने 11 सबस्टेशनों के नेटवर्क के माध्यम से बिजली सप्लाई का काम संभालती है।
इनमें शामिल हैं…
132 केवी सबस्टेशन श्यामपुर
400 केवी सबस्टेशन आष्टा
220 केवी सबस्टेशन बुधनी
132 केवी के 6 अन्य सबस्टेशन (शाहगंज, सलकनपुर, इछावर, सीहोर, गोपालपुर और भैरूंदा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button