
सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए डॉक्टर एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस नई नियुक्तियों में सीहोर जिले की कमान अनुभवी डॉ. संजय शर्मा को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है।
बता दें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुदीप पाठक द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों के अध्यक्षों के नामों पर मुहर लगाई गई है।
सीहोर में डॉ. संजय शर्मा संभालेंगे जिम्मेदारी
डॉक्टर एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में डॉ. संजय शर्मा सीहोर की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि डॉ. शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों और चिकित्सा जगत की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। डॉ. शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
प्रदेश स्तर पर भी मिली नई जिम्मेदारी
डॉ. मलिक हक, महामंत्री भोपाल
डॉ. अजेश माईकल, सचिव धार
डॉ. राजेश मंगरौलिया, सचिव आगर
डॉ. साहिब अली, सचिव भोपाल
अन्य जिलों के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष
भोपाल: डॉ. अशोक मेहरा
रायसेन: डॉ. आरके शर्मा
विदिशा: डॉ. निशित मिश्रा
सागर: डॉ. इंद्रजीत यादव
नर्मदापुरम: डॉ. विजेन्द्र कौशिक
खंडवा: डॉ. शरद हरने
राजगढ़: डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह राठौर
नरसिंहपुर: डॉ. डीएस चौधरी
जबलपुर: डॉ. अभिजीत सिंह परिहार
कटनी ग्रामीण: डॉ. पीडी यादव
कटनी शहर: डॉ. सनत तिवारी
पन्ना: डॉ. अंकित शुक्ला
मंडला: डॉ. प्रदीप चंदौल