Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

CM की घोषणाओं से किसानों में जश्न, डांडिया नृत्य कर जताया सरकार का आभार

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के हक में लिए गए बड़े फैसलों के बाद जिले के किसानों में भारी उत्साह है। गेहूं खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने और जमीन अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने जैसी घोषणाओं का स्वागत किसानों ने अनोखे अंदाज में किया। जिले के चंदेरी, रामखेड़ी, डाबला और बिलकिसगंज सहित कई गांवों के किसानों ने किसान नेता व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में इक_ा होकर अपनी पारंपरिक संस्कृति के अनुसार डांडिया नृत्य किया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशियां मनाईं।
किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार मानते हुए कहा कि सरकार ने उनकी जायज मांगों को स्वीकार किया है। सरकार की प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं….
खरीदी की समय-सीमा: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी अब 30 अप्रैल के बजाय 9 मई तक होगी।
बड़ा आवंटन: गेहूं खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है।
6 दिन खरीदी: अब खरीदी केंद्रों पर सप्ताह में 6 दिन गेहूं लिया जाएगा।
जमीन का मुआवजा: सडक़ चौड़ीकरण या अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए अधिग्रहित होने वाली कृषि भूमि का अब चार गुना मुआवजा किसानों को दिया जाएगा।
वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
किसान नेता एमएस मेवाड़ा ने बताया कि जमीन अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजे की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी। हाल ही में जिले के किसानों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री से गेहूं खरीदी का कोटा और समय बढ़ाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इन सभी मांगों को मंजूर कर लिया है, जिससे छोटे-बड़े सभी किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
अनोखे अंदाज में धन्यवाद
डाबला सोसाइटी के गीतांजलि वेयर हाउस पर जुटे किसानों ने अपनी पुरानी परंपराओं को जीवंत करते हुए लकडिय़ों के साथ डांडिया खेला। किसानों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान किसानों ने मीडिया का भी विशेष आभार व्यक्त किया। एमएस मेवाड़ा ने कहा कि मीडिया ने किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाया, जिसका असर आज शासन के फैसलों में दिखाई दे रहा है। समारोह में चंदेरी, रामखेड़ी, ढाबला, बिलकिसगंज और उल्लास खुर्द सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसान शामिल हुए और जमकर जश्न मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando una passeggiata ispira un'idea, un blog può trasformarla in racconto e darle un posto online. Vale la pena capire meglio come iniziare. meglio freschi o in scatola? in autunno, cinque cibi da rivalutare sembra facile, ma proteggi il geranio Dopo averne colto lo spunto, una sera qualunque può diventare l'occasione per annotare idee, dubbi e piccoli fatti sul proprio blog.