Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मक्का के कम भाव, व्यापारी-तुलावटियों की मनमानी को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम

रेहटी स्थित कृषि उपज मंडी के सामने मुख्य सड़क पर बैठे किसान, तहसीलदार एवं पुलिस ने पहुंचकर दी समझाईश, फिर माने किसान

रेहटी। सीहोर जिले की रेहटी कृषि उपज मंडी में मक्का के कम भाव एवं व्यापारियों-तुलावटियों की मनमानी को लेकर किसानों ने मंडी के सामने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना था कि जब फ्लेट कांटे पर उनकी उपज तौली जा रही है तो फिर किसानों से हिम्माली प्रति क्विंटल 4 से 5 रूपए क्यों वसूला जा रहा है। किसानों ने व्यापारियों पर भी मनमाने भाव से उपज लेने का आरोप लगाया। हालांकि चक्काजाम की सूचना मिलते ही रेहटी तहसीलदार युगविजय सिंह यादव, थाना प्रभारी राजेश कहारे भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे किसानों को समझाईश दी। इसके बाद किसान मान भी गए, लेकिन उन्होंने बाद में फिर से सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान मंडी से मालीबायां एवं दूसरी तरफ भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में फिर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
इस समय मंडी में किसानों की मक्का एवं धान की खरीदी चल रही है। किसान बड़ी संख्या में अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। खासकर मक्का की फसल के किसानों को औने-पौने दाम ही मिल पा रहे हैं। ऐसे में वे जहां चिंतित है तो वहीं उनकी नाराजगी भी सामने आ रही है। किसानों का कहना है कि इतने कम भाव में यदि मक्का की फसल बिकेगी तो वे उसका खर्चा भी नहीं निकाल पाएंगे। किसानों का कहना है कि रेहटी के अलावा अन्य मंडियों में किसानों की उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है, लेकिन रेहटी मंडी में व्यापारियों द्वारा मनमाने तरीके से उनकी उपज ली जा रही है। इसी तरह जब फसलें फ्लेट कांटे पर तुल रही है तो व्यापारी प्रति क्विंटल 4-5 रूपए हिम्माली क्यों काट रहे हैं। इसी को लेकर किसानों ने जब अपनी आपत्ति दर्ज कराई तो उनकी नहीं सुनी गई। इसके बाद किसानों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया और वे अपने टैक्टर-टाॅली लेकर मंडी गेट के बाहर आकर मुख्य मार्ग पर बैठ गए। किसानों ने चक्काजाम कर दिया और वे प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंचे अधिकारी, संभाला मोर्चा-
रेहटी मंडी के सामने किसानों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही रेहटी तहसीलदार युगविजय सिंह यादव, थाना प्रभारी राजेश कहारे टीम के साथ में मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाईश दी गई। समझाईश के बाद किसान मान भी गए और उन्होंने चक्काजाम खत्म कर दिया। हालांकि बाद में वे फिर से सड़क पर आ गए। चक्काजाम के कारण आमजनों को भी भारी परेशानियां हुईं। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोग जाम में फंसे रहे।
इनका कहना है-
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाईश दी गई। किसानों को आश्वासन दिया गया है कि अब उनकी तुलाई सुचारू रूप से चलती रहेगी। किसानों को कोई परेशानियां नहीं आने दी जाएगी।
– युगविजय सिंह यादव, तहसीलदार, तहसील रेहटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spontaneo, ma richiede scelte precise. Vale la pena approfondire come costruirlo. Caffè zuccherato o dolcificante alternativo Il davanzale sempre umido? Ecco Ogni mattina il caffè si raffredda accanto alla tastiera, mentre nascono idee per un blog personale capace di raccontare passioni, dubbi e piccole scoperte.