Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

रेहटी भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण, वरिष्ठजनों का सम्मान

रेहटी। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर सलकनपुर मंडल के रेहटी स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान जहां मिठाई का वितरण हुआ तो वहीं वरिष्ठजनों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वाले वरिष्ठजनों में भगवान सिंह पटेल, रामनारायण पंसारी, विष्णु प्रसाद गुप्ता, श्रीराम मेहता, प्रदीप श्रीवास्तव, करण सिंह चौहान, भगवान सिंह साहू, रामगोपाल टेलर सहित अन्य नेतागण एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे। इससे पहले भारत माता सहित भाजपा के पितृपुरूषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, ष्यामाप्रसाद मुखर्जी, कुषाभाउ ठाकरे, राजमाता सिंधिया के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि आज हम उस पार्टी के सिपाही हैं, जो पार्टी विष्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास… आज इसी मूलमंत्र के साथ भाजपा सभी वर्गों के लोगों के लिए कार्य कर रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए अथक परिश्रम किया जा रहा है। देश विष्व का सर्वाेच्च राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर दुर्गेश सोनी, मनोहरलाल माहेष्वरी, रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, श्रीराम सजीवन यादव, प्रेमनारायण मीणा, राधेश्याम ठाकुर, गजराज सिंह पटेल, रामविलाास यादव वकील साहब, शिवनंदन ठाकुर, सूर्या चौहान, लिखीराम यादव, पुरुषोत्तम यादव, भगवत सिंह ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button