Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भाजपा सलकनपुर मंडल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का लड्डुओं से किया जाएगा तुलादान

रेहटी पहुंचेंगे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, होगा भव्य स्वागत

रेहटी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक शिवराज सिंह चौहान का भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डुओं से तुलादान किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री 6 मार्च को बुधनी विधानसभा के रेहटी नगर पहुंचेंगे। भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने बताया कि हमारे जननायक लाड़ले भैया शिवराज सिंह चौहान दोपहर करीब 12 बजे रेहटी नगर पहुंचेंगे। इस दौरान समस्त भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी भव्य अगवानी की जाएगी। इस दौरान उनके जन्मदिन के अवसर पर यहां पर आयोजित कार्यक्रम में उनका लड्डुओं से तुलादान भी किया जाएगा। इस अवसर पर वे यहां पर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को संबोधित भी करेंगे। उनके नगर आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की गईं हैं। मंडल अध्यक्ष श्री मीणा ने बताया कि इस दौरान हमारे लाड़ले भैया पर फूलों की बारिश होगी। इस दौरान यहां पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान किया जाएगा तो वहीं सभी मोर्चों के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत, सत्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button