Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

कल सीहोर-आष्टा के दौरे पर रहेंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

सीहोर। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल भैया कल यानी 16 जुलाई को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे सीहोर जिला मुख्यालय और आष्टा में स्थानीय नेताओं, गणमान्य नागरिकों के निवास पर भेंट करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर आगामी सांगठनिक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि संपन्न हुई युवा स्वाभिमान यात्रा की सफलता वे सभी कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद व आभार भी जताया है। गुजराती ने बताया कि अजय सिंह गुरुवार को सुबह 9.30 बजे सैकड़ाखेड़ी बाईपास पर पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी अगवानी की जाएगी। इसके सुबह अजय सिंह सुबह 10 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह ठाकुर के निवास पर भेंट। सुबह 10.30 बजे राहुल यादव के निवास पर सौजन्य भेंट। सुबह 11 बजे ओमदीप के निवास पर भेंट। सुबह 11.15 बजे कलीमुद्दीन कुरैशी के निवास पर मुलाकात। दोपहर 11.30 बजे जिला कांग्रेस कार्याल कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जबकि दोपहर 12.30 बजेरू सीहोर से आष्टा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 1.00 बजे जैन धर्मशाला पुराना बस स्टैंड में कार्यकर्ता संवाद एवं मुंदीखेड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण व स्थानीय कार्यकर्ताओं से विशेष भेंट करेंगे।
सभी प्रकोष्ठों को जुटने के निर्देश
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समन्वय समिति के सदस्य, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साथियों को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Spesso si trascura il nome del dominio, eppure può dare al blog un tono più personale e riconoscibile. Anche colori e ritmo di pubblicazione incidono sulla fiducia: vale la pena approfondire questi aspetti. la crusca sazia e aiuta a dimagrire Gli amici consigliano spesso di pubblicare ogni giorno, ma non funziona sempre: ogni blog ha tempi propri, e un ritmo sostenibile aiuta a scrivere con la propria voce.